साबरमती आश्रम
- फोटो : Instagram
साबरमती आश्रम, अहमदाबाद
महात्मा गांधी का यह आश्रम सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन का प्रतीक है। यहां से दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिला दिया था। साबरमती आश्रम से लगभग 7 से 8 किमी दूर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि नजदीकी एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से टैक्सी, ऑटो या कैब से 20–25 मिनट में पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग से यात्रा करने वाले अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन आश्रम से लगभग 6 किमी दूर है। स्टेशन से ऑटो/कैब से 15–20 मिनट में पहुंच सकते हैं।
साबरमती आश्रम में क्या देखें?
साबरमती आश्रम आने वाले महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का निवास स्थान हृदय कुंज देखने जा सकते हैं। आप यहां गांधी संग्रहालय देखने जा सकते हैं, जहां गांधीजी के जीवन, आंदोलनों और सिद्धांतों से जुड़े दस्तावेज़, तस्वीरें और वस्तुएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा विनोबा मीरा कुटीर जाएं जो कि विनोबा भावे और मीराबेन के लिए बनाया गया था। उद्योग भवन घूमने जाएं, जहां चरखा और गांधीजी के स्वावलंबन आंदोलन से जुड़े उपकरण हैं। साबरमती नदी के किनारे स्थित प्रार्थना स्थल घूम सकते हैं जहां गांधीजी प्रार्थना सभाएं करते थे।
कांकरीया झील घूमने जाएं। यह बोटिंग, जू और गार्डन के साथ फैमिली आउटिंग के लिए बेहतरीन स्थल है। इतिहास प्रेमी अदलज बावड़ी जा सकते हैं, जहां ऐतिहासिक सीढ़ीदार कुआं, 15वीं सदी की वास्तुकला का नमूना देखने को मिलता है। साथ ही आप गुजरात के हैंडलूम, हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी के लिए लॉ गार्डन मार्केट जा सकते हैं और अहमदाबाद का प्रसिद्ध नाइट फूड मार्केट मणेक चौक घूमने भी जा सकते हैं।