द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अलग-अलग मापदंडों और पर्यटन के लिहाज से विश्व के जिन 52 श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है, उनमें भारत के जोधपुर शहर को 15वां स्थान मिला है। वैसे तो जोधपुर शहर कपल्स के बकेट लिस्ट में हमेशा शामिल होता है। और हो भी क्यों न आखिर इतना खूबसूरत शहर जो है। इस शहर का अंदाज ही रूमानी है। जोधपुर शहर के परकोटे में स्थित गणेश जी का मंदिर भी प्रेमी जोड़ों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां कई जोड़े अपनी शादी की मुराद लेकर आते हैं तभी तो स्थानीय लोग इसे इश्किया गजानन का मंदिर कहते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: