फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन से सर्वाधिक कमाई वाले इस यूरोपीय देश में सबसे कम होते हैं तलाक, और भी कई खासियतें

Wed, 08 Apr 2020 10:48 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पर्यटन के लिहाज से यूरोप के देश दुनियाभर के लोगों की पसंद होते हैं। स्विट्जरलैंड से लेकर इटली तक, कई सारे यूरोपीय देश घुमक्कड़ लोगों की ट्रैवल डायरी में जरूर होते हैं। इन्हीं देशों में से एक है- स्पेन। क्षेत्रफल की दृष्टि से स्पेन यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप के इस अग्रणी देश में हर साल करीब 5 करोड़ लोग घूमने आते हैं। हालांकि फिलहाल कोरोना महामारी के कारण देश का पर्यटन कारोबार ठप पड़ा हुआ है, लेकिन कोरोना संकट टलने के बाद स्पेन के पर्यटन उद्योग के फिर से संभलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 4
सुख-सुविधा भरा जीवन यापन
स्पेन के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग अपनी सुख-सुविधाओं का बहुत ख्याल रखते हैं और इसलिए स्पेन में रहने का खर्च भी बहुत अधिक है। यहां रहने वाले लोग अक्सर शिक्षा पर जितना खर्च करते हैं, उससे ज्यादा खर्च अपने जीवनयापन पर करते हैं। यहां के लोग अपनेी और परिवार की सुविधाओं का खूब ख्याल रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
पर्यटकों को लुभाती हैं यहां की खूबसूरत वादियां
स्पेन एक पहाड़ी देश है और स्विट्जरलैंड के बाद दूसरा सबसे पहाड़ी यूरोपीय देश है, जहां की खूबसूरत वादियां दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाती है। फुटबॉल यहां का राष्ट्रीय खेल है। दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल क्लबों में से बार्सिलोना और रियल मैड्रिड यहीं के हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अर्थव्यवस्था की जान है यहां का पर्यटन उद्योग
स्पेन के बारे में बताया जाता है कि यहां तलाक की दर बहुत कम है। यहां का पर्यटन उद्योग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन उद्योग बताया जाता है। स्पेन में पर्यटन से हर साल 40 बिलियन यूरो यानी लगभग 330 करोड़ रुपये का मुनाफा होती है। स्पेन की अर्थव्यवस्था में यहां के पर्यटन उद्योग का अहम योगदान है, लेकिन फिलहाल कोरोना महामारी ने यहां की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें