फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बजट में भी घूम सकते हैं पेरिस, नाइटलाइफ का लीजिए मजा

Wed, 27 Mar 2019 03:59 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लग्जरी और डिजाइनर फैशन की राजधानी पेरिस जाने का सपना हर कोई देखता है। जो लोग नाईटलाइफ व चकाचौंध की दुनिया को करीब से देखना चाहते हैं वह एक बार पेरिस जाना चाहते हैं। लेकिन बजट ज्यादा होने के चलते हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता पर चकाचौंध भरे इस शहर में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसका मजा आप फ्री में ले सकते हैं। यह सच है कि पेरिस में आप बड़ी से बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं लेकिन यह भी सच है कि यहां बहुत कम पैसों में भी काफी कुछ किया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरह कनम बजट में भी आप पेरिस का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पुरानी गलियों में घूमने का उठाइए आनंद
पेरिस शहर में घूमने का मजा पैदल चलने में आता है क्योंकि यहां की इमारतें और लाइटिंग सिस्टम आपको काफी दिलचस्प लगेंगे। यहां तक की पेरिस की छोटी-छोटी गली के नुक्कड़ों पर भी आपको ऐसा बहुत कुछ नजर आएगा जो नया अनुभव देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
संग्रहालय की करें सैर
फ्रेंच में संस्कृति के मायने बहुत सारे हैं। यहां संस्कृति का मतलब है कि कला, विज्ञान और ह्युमैनिटीज की हर इंसान तक पहुंच देना। पेरिस में कई ऐसे म्यूजियम हैं जो पूरी तरह से फ्री हैं। इसके अलावा आप लुव्र और मुसेऑर्से जैसे म्यूजियम हर संडे फ्री में घूम सकते हैं। 

4 of 5
पेरिस में बहुत सारे ईवेंट्स होते हैं जो पूरी तरह से फ्री होते हैं। इनमें से बहुत से ईवेंट यहां के स्प्रिंग और गर्मी में होते हैं। इन ईवेंट्स में हिस्सा लेकर आप यहां की लोकसंस्कृति के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा पेरिस के पार्कों में घूमना हमेशा एक बेहतर अनुभव प्राप्त कराता है। पुराने वक्त के मनोरंजन पार्क आप घूम सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेरिस में की कैथेड्रल और चर्च हैं, जो यहां के रोमन साम्राज्य के पतन से लेकर फ्रांस की क्रांति तक कल्चरल हैरिटेज को दिखाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें