फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2026 Photos: दुनिया भर में ईद का जश्न, बोस्निया से गाजा तक सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Fri, 20 Mar 2026 04:20 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid 2026 Photos World: बोस्निया, रूस, केरल और गाजा से ईद-उल-फितर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नमाज, भाईचारा और जश्न की झलक दिख रही है। दुनिया भर में अलग-अलग अंदाज में ईद मनाई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI

Eid Celebration Photos Worldwide: ईद-उल-फितर का जश्न इस साल पूरी दुनिया में अलग-अलग रंगों और भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के बाद आने वाला यह त्योहार सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और खुशी का प्रतीक बनकर सामने आता है। इस बार बोस्निया, रूस, केरल और गाजा सिटी से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो इस त्योहार की खूबसूरती को और भी खास बना देती हैं।

गाजा से लेकर रूस, फिलिस्तीन और केरल तक, ईद-उल-फितर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला जश्न है। इन तस्वीरों को देखकर साफ महसूस होता है कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में रहने के बावजूद लोगों की भावनाएं एक जैसी हैं-खुशी, शांति और भाईचारा।

विज्ञापन

2 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI

गाजा में ईद की नमाज अदा करते लोग

गाज़ा के जबालिया (Jabaliya) में, तबाह हो चुकी इमारतों के मलबे के बीच फ़िलिस्तीनी मुसलमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की।

विज्ञापन

3 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI

बोस्निया और रूस में दिखा ईद का जश्न

दक्षिणपूर्व यूरोप का देश बोस्निया और रूस से आई तस्वीरों में हजारों लोग खुले मैदानों और मस्जिदों में नमाज अदा करते नजर आए।

4 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI
यरूशलेम में ईद की नमाज अदा करते फिलिस्तीनी मुसलमान

ईरान के साथ युद्ध के बीच देशव्यापी गृह मोर्चा कमान द्वारा बड़े जमावड़ों पर प्रतिबंध लगाने के कारण यरूशलेम में पुराने शहर में आगंतुकों का प्रवेश बंद है। हालांकि इजरायली पुलिस अधिकारियोंंकी देखरेख में फिलिस्तीनी मुसलमानों ने ईद अल फितर की नमाज अदा की। 
विज्ञापन

5 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI
फिलिस्तीनी आतंकवादियों से ईद पर मिलते बच्चे

गाजा शहर में ईद अल फितर की नमाज के लिए इकट्ठा हुए लोगों का हमास और इस्लामिक जिहाद के फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने अभिवादन किया। यहां लोग तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद ईद की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

6 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI
दुनियाभर के तमाम देशों से आई तस्वीरों में भाईचारा दिखा। हाथ उठाकर दुआ मांगते हुए,हालातों से खबराएं बिना ईद मनाते लोग ईद के असल मायने बयां करते दिखे। कुछ तस्वीरों में स्थानीय सशस्त्र समूहों से जुड़े लोग भी नमाज के बाद लोगों का अभिवादन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

7 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI

केरल में नमाज और खुशियों की रौनक

भारत के केरल से सामने आई तस्वीरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरे पर खुशी दिखी

 
विज्ञापन

8 of 8
दुनिया भर से ईद की तस्वीरें - फोटो : PTI

यहां का माहौल पूरी तरह से भाईचारे और उत्सव में डूबा नजर आया। सभी जगहों से आई तस्वीरों में एक चीज समान दिखी, नमाज में एकजुटता, गले मिलते लोग और खुशी व सुकून के पल। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें