Dussehra 2022: भगवान विष्णु ने कई बार अलग-अलग अवतार में धरती पर जन्म लेकर पाप, अधर्म और असत्य को हराया। भगवान विष्णु के सातवें अवतार अयोध्या नरेश श्री राम के रूप में उन्होंने लंका के राजा रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। श्री राम का पूरा जीवन ही आदर्श रहा। एक आदर्श बेटा, शिष्य, भाई, पति और राजा के तौर पर श्रीराम को लोग पहचानते हैं। हिंदू धर्म में श्रीराम की खास पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व होता है, जो अयोध्या नरेश प्रभु श्रीराम से जुड़ा पर्व है। इस दिन राम ने रावण का वध किया था। भारत में राजा राम के कई मंदिर हैं, जिनमें उनकी जन्मस्थली अयोध्या का नाम सबसे प्रमुख है। हालांकि अगर आप दशहरा के मौके पर अयोध्या के अलावा भी श्रीराम के किसी मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां भारत में स्थित श्रीराम के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानें।