फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग गाइड: 5,000 में पूरे परिवार की दुर्गा पूजा शॉपिंग! इन जगहों पर मिलेंगे ट्रेंडी आउटफिट

Mon, 21 Sep 2026 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Durga Puja Shopping Guide: स्थानीय बाजार, स्ट्रीट मार्केट, हैंडलूम स्टोर और बजट फैशन मार्केट में त्योहार के दौरान कई तरह के किफायती विकल्प देखने को मिलते हैं। सही जगह और सही समय पर खरीदारी करने से परिवार के हर सदस्य के लिए अलग आउटफिट चुना जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

Durga Puja Shopping: दुर्गा पूजा का त्योहार सिर्फ पूजा और पंडाल घूमने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान नए और खूबसूरत कपड़े पहनने का भी खास उत्साह रहता है। अगर आप पूरे परिवार के लिए ट्रेंडी आउटफिट खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 5,000 रुपये के आसपास है, तो थोड़ी स्मार्ट शॉपिंग से काफी कुछ खरीदा जा सकता है।

महिलाओं के लिए कॉटन या प्रिंटेड साड़ी, लड़कियों के लिए कुर्ती या एथनिक ड्रेस, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा और बच्चों के लिए फेस्टिव वियर जैसे विकल्प बजट में मिल सकते हैं। स्थानीय बाजार, स्ट्रीट मार्केट, हैंडलूम स्टोर और बजट फैशन मार्केट में त्योहार के दौरान कई तरह के किफायती विकल्प देखने को मिलते हैं। सही जगह और सही समय पर खरीदारी करने से परिवार के हर सदस्य के लिए अलग आउटफिट चुना जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
shopping - फोटो : Adobe stock

5,000 में कैसे करें पूरे परिवार के लिए खरीदारी?

बजट को पहले से अलग-अलग हिस्सों में बांटना सबसे आसान तरीका है। उदाहरण के लिए महिलाओं के लिए लगभग 1,200 रुपये, पुरुषों के लिए 1,000 रुपये, बच्चों के लिए 800-1,000 रुपये और बाकी रकम एक्सेसरीज या अतिरिक्त कपड़ों के लिए रखी जा सकती है। कीमतें बाजार, कपड़े की क्वालिटी और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

महिलाओं के लिए साड़ी और एथनिक आउटफिट

दुर्गा पूजा के लिए कॉटन, तांत, प्रिंटेड या सिंपल एथनिक साड़ी बजट में अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और छोटे हैंडबैग से पूरा लुक तैयार किया जा सकता है।
 

पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा

पुरुषों के लिए कॉटन या लिनन-लुक वाला कुर्ता-पायजामा पूजा के साथ-साथ पंडाल घूमने के लिए भी आरामदायक रहता है। हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, पीच या पेस्टल शेड्स फेस्टिव लुक दे सकते हैं।
 

बच्चों के लिए कंफर्टेबल फेस्टिव वियर

बच्चों के लिए बहुत भारी कपड़ों की बजाय हल्के और आरामदायक एथनिक आउटफिट चुनें। लड़कियों के लिए कुर्ती, फ्रॉक या लहंगा और लड़कों के लिए कुर्ता-पायजामा या नेहरू जैकेट वाले सेट देखे जा सकते हैं।

4 of 5
खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : Adobe

दिल्ली-एनसीआर की सस्ती बाजार

  • सरोजनी नगर बाजार
  • नोएडा की अट्टा मार्केट
  • चांदनी चौक


लखनऊ की सस्ती बाजार 

  • आलमबाग की बाजार
  • अमीनाबाद की बाजर
  • निशातगंज की बुधवार बाजार


मुंबई की सस्ती बाजार

  • फैशन स्ट्रीट
  • भुलेश्वर मार्केट
  • क्रॉफर्ड मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

इन जगहों पर मिल सकते हैं बजट फ्रेंडली आउटफिट

आपके शहर के स्थानीय बाजार, हैंडलूम मार्केट, स्ट्रीट शॉपिंग एरिया और बजट फैशन स्टोर दुर्गा पूजा शॉपिंग के लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। खरीदारी से पहले दो-तीन दुकानों में कीमत और क्वालिटी की तुलना करें। त्योहार के समय भीड़ बढ़ने से पहले खरीदारी करने पर ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं।

खरीदारी के स्मार्ट टिप्स

एक ही दुकान से पूरा बजट खर्च करने के बजाय अलग-अलग बाजारों में कीमतों की तुलना करें। कपड़े खरीदते समय फैब्रिक, सिलाई, साइज और कलर की अच्छी तरह जांच करें। परिवार के लिए ऐसे आउटफिट चुनें जिन्हें पूजा के अलावा दूसरे फेस्टिव मौकों पर भी पहना जा सके। इस तरह 5,000 का बजट ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें