फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2019: दिल्ली के इन पांच सबसे पुराने भव्य पंडालों में मां दुर्गा के जरूर करें दर्शन

Sun, 06 Oct 2019 09:41 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में जिंदगी भले ही कितनी भी व्यस्त हो लेकिन यहां कोई भी त्योहार जबरदस्त जोश के साथ मनाया जाता है। त्योहारों के इस मौसम में दिल्ली का रंग बिल्कुल अलग और माहौल खुशनुमा होता है। ऐसे में दुर्गा अष्टमी में मां दुर्गा के दर्शन के लिए दिल्ली के सबसे पुराने पंडाल अगर नहीं गए हैं तो इस बार जरूर जाएं। इन पंडालों की भव्यता और यहां दुर्गा अष्टमी की पूजा देखते बनती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेला ग्राउंड
दिल्ली में मां दुर्गा के भक्तों के बीच सीआर पार्क की दुर्गा पूजा मशहूर है। सिर्फ पूजा ही नहीं यहां कई कार्यक्रम भी होते हैं। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मिंटो रोड
मिंटो रोड पूजा समिति की शुरूआत 1940 में हुई थी। तब से आजतक यहां गजब की भव्यता देखने को मिलती है। शास्त्रीय प्रतिमा, खुबसूरत पंडाल, धुनुची नाच और पुष्पांजलि की वजह से ये पंडाल देखते बनता है। 

4 of 5
कश्मीरी गेट 
कश्मीरी दुर्गा पूजा समिति दिल्ली का सबसे पुराना दुर्गा पूजा पंडाल है। यह 1910 में शुरु हुआ था। यहां दुर्गा प्रतिमा को सुनहरे रंग से बेहद उम्दा तरीके से सजाया जाता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो इस भव्य दुर्गा पंडाल को देखने का मौका न छोड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चितरंजन पार्क
दिल्ली में दुर्गा पूजा देखने की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक चितरंजन पार्क की दुर्गा पूजा है। कोऑपरेटिव ग्राउंड दुर्गा पूजा समिति 1976 में शुरू हुई थी। दिल्ली में थीम बेस्ड दुर्गा पूजा की शुरुआत इसी समिति ने की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें