भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां की कई जगहों का दीदार करते हैं। दिल्ली का लाल किला हो, आगरा का ताजमहल हो या फिर हिल स्टेशन हो। हर जगह पर्यटक जाते हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है और वो है सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का। हर साल यहां भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और इसकी खूबसूरती का दीदार कर रहे हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में कई खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
statue of unity
- फोटो : istock
दरअसल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के लिए किसी गौरव से कम नहीं है। वहीं, सैलानियों के लिए ये घूमने की सबसे अच्छी जगह बन चुकी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, कमाई के मामले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश के टॉप पांच स्मारकों को पीछे छोड़ चुका है।
विज्ञापन
3 of 7
statue of unity
- फोटो : istock
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार सरोवर डैम पर स्थापित है, और इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। वहीं, इसका कुल वजह 1700 टन है। जहां पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट है, तो वहीं कंधे की 140 और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है।
4 of 7
Statue of unity
- फोटो : PMO
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में लगभग 2989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं कहा जाता है कि इसके निर्माण में 200 इंजीनियर और 2500 मजदूर लगे थे।
विज्ञापन
5 of 7
statue of unity
- फोटो : istock
इसके अंदर दो लिफ्ट हैं, जिनके जरिए सरदार पटेल की इसे प्रतिमा की छाती तक जाया जा सकता है, और वहां से सरदार सरोवर बांध का नजारा देखा जा सकता है। मूर्ति को इतनी मजबूती से बनाया गया है कि इस पर 6.5 तीव्रता वाले भूकंप का भी असर नहीं होगा।
विज्ञापन
6 of 7
statue of unity
- फोटो : istock
इसे बनाने में 85 फीसदी तांबे का, 5700 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील, 18500 मीट्रिक टन रिइनफोर्समेंट बार्स और 22500 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसे बनाने में लगभग 46 महीनों का समय लगा है।
महज डेढ़ साल में ही इस स्मारक ने लगभग 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो की लगातार बढ़ती जा रही है। जब साल 2018 में इसका उद्धाटन किया गया था, उसके बाद एक साल में लगभग 24 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने इसका दीदार किया, जिनसे लगभग 64 करोड़ रुपये की कमाई की गई।