फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जगहों पर घूमने का बना लिया है प्लान, तो तुरंत कर दें कैंसिल

Fri, 13 Dec 2019 05:19 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
travel - फोटो : Pixabay
दिसंबर मतलब छुट्टियां और घूमने-फिरने का समय, यात्रा करने का समय। अधिकतर लोग अपनी छुट्टियों की योजना बना चुके हैं। बहुत सारे लोगों को पहाड़ पसंद होते हैं तो बहुत सारे लोगों को समंदर अच्छा लगता है। अपनी रुचि के अनुसार लोग अपना टूर प्लान करते हैं। अबतक हम बताते आ रहे हैं कि आपको कहां जाना चाहिए, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कहां नहीं जाना चाहिए:
विज्ञापन

2 of 7
travel - फोटो : Pixabay
कई बार अकस्मात कारणों से यात्रा रद्द करनी होती है, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले कई चीजें जान लेनी जरुरी होती है, जैसे जहां जा रहे हैं वहां का मौसम कैसा है? वहां जाने के रास्ते कैसे हैं? कहीं किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आने वाली? पहाड़ों की ओर निकलना हो और भारी बर्फबारी हो जाए तो लोग बीच में ही फंसे रह जाते हैं। आइए, कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के हालातों का जायजा लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नागरिकता बिल पर पर असम में बवाल(File Photo) - फोटो : ANI
सबसे पहले रुख करते हैं पूर्वोत्तर भारत का। यहां असम, मेघालय आदि राज्यों में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं, जो सर्दियों में पर्यटकों की पसंद होते हैं। लेकिन अभी उधर निकलना सही नहीं होगा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

4 of 7
असम में विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
असम में सेना और पुलिस की तैनाती के बाद भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। वहीं, पुलिस की फायरिंग में कुछ लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

5 of 7
AIUDF MP from Dhubri, Assam (File Photo) - फोटो : ANI
डिब्रूगढ़ और अन्य कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। डिब्रूगढ़ में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक थोड़ी छूट दी गई है, ताकि आम लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी कर सकें। वहीं मेघालय में भी प्रदर्शनों का दौर जारी है।
विज्ञापन

6 of 7
snowfall - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की ओर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान
सर्दियों में अधिकतर लोग उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं। यहां नैनीताल, धनौल्टी, औली जैसे पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर खींचते हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के बाद यहां के हालात बहुत ठीक नहीं हैं। शुक्रवार सुबह नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से और भी ठंड बढ़ गई है, जबकि भारी बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए हैं। इसलिए निकलने से पहले मौसम और हालातों का पता कर लेना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall - फोटो : अमर उजाला
चट्टान गिरने से सड़कमार्ग बंद
शुक्रवार को ही चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया। वहीं, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है।  मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। धानाचूली में बर्फबारी के कारण लोहाघाट-देवीधुरा मार्ग बंद हो गया और रोडवेज की तीन बसें रास्ते में फंस गई हैं।

ऐसे में बेहतर होगा कि कहीं भी निकलने से पहले वहां के मौसम और हालातों के बारे में पता कर लें। यह केवल अभी के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि कभी भी किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले ऐसा करना सही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें