दिवाली एक ऐसा उत्सव है जो कि न सिर्फ भारत में मनाया जाता है बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी इसके प्रति बहुत उत्साह है। जब प्रथम बार कोई मनुष्य एक देश से दूसरे देश की ओर गया तो वो अपने साथ बहुत कुछ लेकर गया, विशेषकर अपनी संस्कृति। यह संस्कृति के आदान- प्रदान का ही नतीजा है कि आज ब्रिटेन में दिवाली मनती है, तो भारत में क्रिसमस मनाया जाता है। हालांकि एक देश से दूसरे देश तक जब कोई संस्कृति पहुंचती है, तो सुविधानुसार उसमें परिवर्तन तो होते हैं ही, जो कि उस देश का अपना तरीका कहलाता है। अगली स्लाइड्स में देखिए, इन देशों में इस तरह से मनाई जाती है दिवाली।