उत्तर भारत में श्रीराम के आगमन की खुशी और गणेश लक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली की पर्व मनाया जाता है
- फोटो : Adobe stock
उत्तर भारत में दिवाली
उत्तर भारत में दीपावली का पर्व मुख्य रूप से भगवान राम से संबंधित है। दिवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार श्री राम 14 वर्षों का वनवास और रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे, तो नगरवासियों ने उनके स्वागत के लिए दीप जलाए थे। इस कारण उत्तर भारत में दीपावली के मौके पर दीये जलाने और प्रकाश पर्व मनाने का महत्व है। यूपी-उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में दीपावली के मौके पर घरों की सफाई, रंगोली बनाना, और लक्ष्मी-गणेश पूजा प्रमुख होता है।यहां पटाखों का चलन भी खूब देखा जाता है।