फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: भगवान गणेश के इन प्रसिद्ध मंदिरों में करें दिवाली की पूजा, देखने को मिलेगी दीपोत्सव की रौनक

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Famous Ganesh Temples - फोटो : Social Media
Diwali 2023: दिवाली के पावन पर्व पर शाम के वक्त माता लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है। वैसे तो हिंदू धर्म में किसी भी पूजा से पहले भगवान गणेश का आह्वान अनिवार्य है, लेकिन दिवाली के दिन भगवान गणपति की प्रतिमा मंदिर में स्थापित कर उनकी विशेष पूजा की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा होती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी का वास और वैभव वहीं होता है, जहां भगवान गणेश विराजते हैं। इसलिए लक्ष्मी पूजन से पहले श्री गणेश की स्तुति होती है। 

दिवाली के दिन लोग आसपास के मंदिरों में दर्शन के लिए भी जाते हैं। दिवाली पर मौका है तो परिवार या दोस्तों संग शहर के किसी प्रसिद्ध मंदिर में पूजा के लिए जा सकते हैं। अगर आपके शहर में कोई प्रसिद्ध गणेश मंदिर हों तो इस दिन अवश्य वहां दर्शन के लिए जाएं। भारत में कई प्रसिद्ध और प्राचीन गणेश मंदिर हैं, जिनकी महिमा विदेशों तक होती है। इस दिवाली आप देश के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर है। यह गणेश जी के सबसे बड़े मंदिरों में भी शामिल हैं। सिद्धिविनायक मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दिवाली के मौके पर यहां भव्य पूजा होती है, जिसमें शामिल होने के लिए भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। मंदिर का निर्माण 1801 में हुआ था। मान्यता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में सच्चे मन में मुराद मांगने वालों की मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान 
रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान

राजस्थान में गणेश जी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर का इतिहास 100 साल पुराना बताया जाता है। रणथंभौर के गणेश मंदिर के दर्शन के लिए देश विदेश से भक्त आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश के त्रिनेत्र स्वरूप की पूजा होती है।
 

4 of 6
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर - फोटो : amar ujala
खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

गणेश पूजन के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह स्वयंभू मंदिर है। इसे देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में भी गिना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में भक्त मन्नत मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर गणेश प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। यहां गणेश प्रतिमा तीन फीट ऊंची है।
विज्ञापन

5 of 6
उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन

गौरी पुत्र गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक चिंतामण गणेश मंदिर है, जो कि महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित है। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले भक्त गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर आ सकते हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डूडा गणेश मंदिर - फोटो : facebook
डोडा गणपति मंदिर, बेंगलुरु
 
इस दिवाली अगर आप बेंगलुरु में हैं तो यहां स्थित प्रसिद्ध डोडा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बेंगलुरू धार्मिक स्थलों के लिए भी लोकप्रिय है। यहां कई बड़े मंदिर हैं, जिसमें भगवान गणेश का डोडा गणपति मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा बहुत विशाल है। डोडा मतलब बड़ा, नाम के अनुरूप मंदिर में गणेश जी की 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी प्रतिमा है। यह प्रतिमा काले ग्रेनाइट के पत्थर पर उकेर कर तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें