फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: शॉपिंग के लिए ये हैं दिल्ली के 6 सबसे सस्ते बाजार

Thu, 01 Nov 2018 11:17 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
diwali shopping - फोटो : Instagram
दिवाली में कुछ समय बचा है, ऐसे में बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं, लोगों ने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी घर के लिए और लोगों को गिफ्ट करने के लिए शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं और बिगड़ते बजट को लेकर परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां आप सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। इन बाजारों से आप घर को सजाने के सामान से लेकर लोगों के लिए गिफ्ट्स कम दाम पर खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे ही फेमस मार्केट के बारे जो शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन...
विज्ञापन

2 of 7
chandani chawk - फोटो : Instagram
चांदनी चौक
दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केट चांदनी चौक से खरीददारी के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। शॉपिंग के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां आपको कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और घर को सजाने के सामान का अच्छा कलेक्शन मिलेगा। इतना ही नहीं दिवाली की खरीददारी के साथ-साथ आप यहां स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो शॉपिंग के दौरान आपकी बोरियत और थकान दूर करेंगे। बस एक बात का ध्यान रखें कि रविवार का प्लान न करें, क्योंकि इस दिन बाजार बंद रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
delhi haat - फोटो : Instagram
दिल्ली हाट
अगर आपको दिवाली पर घर सजाने के लिए हैंडिक्राफ्ट्स प्रॉडक्ट्स चाहिए तो इसके लिए सबसे अच्छी मार्केट है दिल्ली हाट। त्योहारों के समय तो यहां शॉपिंग करने का मजा ही अलग है। आपको अपने घर को सजाने के लिए यहां कई तरह के डेकोरेशन के सामान मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि ये मार्केट सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है।

 

4 of 7
delhi market - फोटो : Instagram
करोल बाग
आप चाहें तो दिवाली की शॉपिंग करने करोल बाग जा सकते हैं। यहां आप घर की डेकोरेशन के सामान से लेकर कपड़ों के लेटेस्ट कलेक्शन की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं। यहा बड़े-बड़े ब्रांड शॉप से लेकर पटरी मार्केट भी हैं, जहां आपको सारे लेटेस्ट फैशन के कपड़े बहुत कम दामों पर मिलेंगे। अगर आपको घर के सामान से जुड़ी चीजें लेनी हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन इस बाजार में जाएं। इस दिन आपको घर सजाने का एक से बढ़कर एक सामान मिलेगा वो भी बहुत कम दाम पर।
विज्ञापन

5 of 7
delhi market - फोटो : Instagram
सदर बाजार
यह दिल्ली में सबसे बड़ी होलसेल मार्केट है, लेकिन आप यहां रिटेल शॉपिंग भी कर सकते हैं। अगर आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दिवाली गिफ्ट्स खरीदने हैं तो आपको बाहर से काफी कम दामों में यहां सामान मिल जाएगा। इतना ही नहीं, आप चाहें तो घर के सामान से लेकर कपड़े, बर्तन और आर्टिफिशियल ज्वैलरी किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
janpath - फोटो : Instagram
जनपथ
अगर आपको बार्गेनिंग करने का बहुत शौक है तो यह मार्केट खास आपके लिए ही है। यहां खरीददारी करने का अपना ही मजा है। इस मार्केट में आपको लेटेस्ट फैशन के कपड़े और घर को सजाने के सामान बहुत किफायती दामों में मिल जाएंगे। यहां कुछ दुकान ऐसी हैं जिन पर डिफेक्टिव ब्रांडेड कपड़े मिलते हैं। इन कपड़ों में बहुत मामूली सा डिफेक्ट होता है और यह आपको बहुत कम दामों पर मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
SN Market
सरोजनी नगर
जनपथ के बाद बार्गेनिंग के लिए बेस्ट मार्केट है सरोजनी नगर मार्केट। यह इतनी बड़ी मार्केट है कि आप अगर पहली बार जा रहे हैं तो इसे पूरा घूम भी नहीं पाएंगे। दिवाली की शॉपिंग के लिए यहां आपको वेस्टर्न के साथ इंडियन कपड़ों की शॉपिंग के तमाम ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही घर को डेकोरेट करने के लिए भी बहुत तरह की चीजें किफायती दाम पर आराम से मिल जाएंगी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें