फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi In Abroad: अमेरिका से कनाडा तक, क्या आपने देखी है विदेशों की रंगों वाली होली?

Wed, 04 Mar 2026 08:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Celebrations Around The World : रंगों का यह त्योहार आज सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। आइए जानते हैं किन देशों और शहरों में सबसे बड़ी होली पार्टी आयोजित होती है।
विज्ञापन
1 of 6
विदेश की होली - फोटो : Instagram

Holi In Abroad: होली अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। रंगों का यह त्योहार दुनिया के कई देशों में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। भारतीय प्रवासी समुदाय, सांस्कृतिक संगठनों और म्यूजिक फेस्टिवल्स ने होली को ग्लोबल सेलिब्रेशन बना दिया है। विदेशों में “Festival of Colors” के नाम से होने वाली पार्टियां युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

यदि आप विदेश में हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इन देशों में होली का अनुभव लेना यादगार हो सकता है। खासकर अमेरिका के यूटा में आयोजित फेस्टिवल और लंदन की होली पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय रंगों की पार्टियों में गिना जाता है।

रंगों का यह त्योहार आज सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। आइए जानते हैं किन देशों और शहरों में सबसे बड़ी होली पार्टी आयोजित होती है।

 

विज्ञापन

2 of 6
अमेरिका में होली - फोटो : Adobe Stock

संयुक्त राज्य अमेरिका की होली

अमेरिका में कई शहरों में विशाल होली फेस्टिवल्स आयोजित किए जाते हैं।

  • स्पैनिश फोर्क यानी यूटा में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर द्वारा आयोजित फेस्टिवल आफ कलर्स यूएसए, हजारों लोगों को आकर्षित करता है।
  • न्यूयॉर्क सिटी और लाॅस एंजिल्स में भी बड़े म्यूजिक और डांस इवेंट्स के साथ होली मनाई जाती है।
  • यहां डीजे, लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल और कलर ब्लास्ट इस उत्सव को मेगा पार्टी में बदल देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
यूके की होली - फोटो : Instagram

यूनाइटेड किंगडम, लंदन की रंगीन होली

लंदन में हर साल रंगों का त्योहार होली बड़े पैमाने पर आयोजित होता है। भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इसमें भाग लेते हैं। ट्राफलगर स्क्वायर और विभिन्न पार्कों में रंग, संगीत और भारतीय व्यंजनों के साथ भव्य आयोजन होते हैं।

4 of 6
होली - फोटो : Adobe

नेपाल 

काठमांडू में होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मॉडर्न डीजे पार्टियां भी होती हैं। नेपाल में यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।

 

विज्ञापन

5 of 6
होली - फोटो : Adobe Stock

ऑस्ट्रेलिया

यहां युवाओं की फेवरेट होली पार्टी आयोजित होती है। सिडनी और मैलबर्न में बड़े ओपन-एयर इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। यहां बॉलीवुड म्यूजिक, फूड ट्रक्स और इको-फ्रेंडली कलर्स का खास ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनाडा में होली - फोटो : Adobe Stock

कनाडा

कनाडा में मल्टीकल्चरल होली मनाई जाती है। टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय समुदाय द्वारा विशाल होली समारोह आयोजित किए जाते हैं। यहां का मल्टीकल्चरल माहौल इस त्योहार को और भी खास बनाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें