फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Destination Wedding: गर्मियों के मौसम में करनी है डेस्टिनेशन वेडिंग, तो बजट में हैं ये हिल स्टेशन

Mon, 04 Apr 2022 03:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/weddingwireindia
Destination Wedding in Summer : नवरात्रि के बाद शादी का सीजन शुरु हो जाएगा। कई लोगों की शादी की तारीख भी तय हो गई होगी। शादी दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों के परिवार के लिए खास मौका होता है। हर कोई अपनी शादी को यादगार और बेस्ट बनाना चाहता है, इसके लिए शादी का वेन्यू यानी शादी कहां होनी है, ये सबसे पहला सवाल होता है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है। लोग शादी के लिए खास और खूबसूरत जगह का चयन करते हैं। यहां दूल्हा-दुल्हन का परिवार, रिश्तेदार और दोस्त आदि शामिल होते हैं। मिलकर शादी के सभी कार्यक्रम किए जाते हैं, ताकि लाइफ टाइम के लिए शादी के मोमेंट यादगार बन जाए। लेकिन गर्मी के मौसम में शादी की तैयारी करना और मजे में शादी एंजॉय करना मुश्किल हो जाता है। गर्मी में शादी दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार और मेहमानों के लिए थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है। ऐसे में गर्मियों में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान है तो किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का चयन करें। यहां का मौसम हल्का ठंडा और सुंदरता शादी की खुशियों को दोगुना कर देगी। चलिए जानते हैं गर्मियों में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/weddingwireindia
शिमला

हिमाचल प्रदेश का शिमला पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। सर्दियों के साथ ही गर्मी में भी यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर शिमला में आप डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और ठंडा मौसम शादी में आए मेहमानों को भी बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/weddingwireindia
ऋषिकेश

उत्तराखंड में कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। देवभूमि ऋषिकेश शादी के लिए पवित्रता और खूबसूरती दोनों के मामले में बेहतर विकल्प है। यहां आप धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शादी को इंजॉय कर सकते हैं। इस महीने में यहां का तापमान भी अधिक गर्म नहीं होता। शाम को हल्के ठंडे मौसम में गंगा किनारे आप शादी के फंक्शन रख सकते हैं।

4 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : अमर उजाला
मसूरी

उत्तराखंड का मसूरी हिल स्टेशन भी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मसूरी में कई सारे खूबसूरत रिजॉर्ट हैं, जो काफी लग्जरी भी हैं। आपको बजट में भी खूबसूरत रिजाॅट या शादी के लिए वेन्यू मिल जाएगा। जगमगाती पहाड़ियों के बीच आप अपने जीवनसाथी के साथ शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। यहां शादी के एल्बम के लिए खूबसूरत बैकग्राउंड की फोटो भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : iStock
गुलमर्ग

गर्मी में शादी के लिए कश्मीर में स्थित गुलमर्ग भी खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का मौसम आपको गर्मी का अहसास नहीं होने देगा। प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीली और हरी भरी वादियों के बीच कपल्स के साथ ही शादी में शामिल हुए मेहमान भी जबरदस्त फोटोशूट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : Facebook/YourAmazingPlaces
महाबलेश्वर

आप चाहें तो उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा पश्चिमी शहरों की तरफ भी जा सकते हैं। खूबसूरत वेडिंग लोकेशन में महाबलेश्वर शहर भी शामिल है। जहां आपको कई खूबसूरत रिजॉर्ट मिल जाएंगे। महाराष्ट्र के इस खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर में आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वो सब मिलेगा, जिसकी आप चाह रखते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें