यह सबकी ख्वाहिश होती है कि वो अपनी शादी को यादगार बनाएं। सबकुछ एकदम परफेक्ट हो, लेकिन कई बार हम अपने बजट को देखते हुए अपने सपनों पर रोक लगा देते हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां कम बजट में आप शादी को शानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान का उदयपुर,जयपुर और जोधपुर बेस्ट ऑप्शन है
- फोटो : social media
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान का उदयपुर, जयपुर और जोधपुर बेस्ट ऑप्शन है। अगर यह जगह आपके बजट से बाहर है तो इसके आस-पास में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप कम बजट में अपनी शादी को रॉयल लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आपके शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
- फोटो : social media
मुबंई और पुणे से कुछ दूरी पर बसा लवासा एक हिल स्टेशन है। यहां पर बहुत खूबसूरत घाट बनाया गया है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और लेक आपकी शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
4 of 6
केरल की प्राकृतिक खूबसूरती में शादी करना आपके लिए एक अद्भुत एहसास हो सकता है
- फोटो : social media
केरल की प्राकृतिक खूबसूरती में शादी करना आपके लिए एक अद्भुत एहसास हो सकता है। दरअसल अलेप्पी का दृश्य खास है। यहां बीच बैकवॉटर चारों तरफ से लगून से सजा हुआ है। अलेप्पी फेवरेट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
नेचर लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट बेहतर ऑप्शन है
- फोटो : social media
नेचर लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट बेहतर ऑप्शन है। उतराखंड की खूबसूरती में शादी करना आपके लिए बहुत यादगार हो सकता है। चारों तरफ हरियाली और बीच में आपके शादी का वेन्यू सोचकर ही आपका मन खुश हो उठेगा। यहां आप अपनी शादी को रॉयल फीलिंग दे सकते हैं।
गोवा-इन दिनों गोवा लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है
- फोटो : social media
गोवा- इन दिनों गोवा लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। गोवा के बीच के किनारे आप अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। यहां शादी करना आपके लिए बहुत रोमांचित और यादगार हो सकता है। यहां दो से तीन दिन का रहने और खाने का खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा। कुदरत ने इस जगह को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।