त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड
- फोटो : Instagram
शादी के लिए कितने रुपये खर्च होते हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी के लिए आपको वेडिंग पैकेज दिए जाते हैं, जिसमें शादी का पूरा इंतजाम शामिल होता है। हल्दी-मेहंदी के फंक्शन से लेकर संगीत, शादी की रस्में, ठहरने की व्यवस्था, सजावट और लजीज खानपान तक की पूरी सुविधा पैकेज में मिल जाती है।डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ ही वेडिंग प्लानर की पूरी सुविधा इसी पैकेज के अंतर्गत आती है। कपल और उनके परिवार को तैयार होकर शादी की रस्मों में शामिल होना होता है। पैकेज लगभग 3-4 लाख का हो सकता है।