फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Rishikesh Trip: सिर्फ 1000 रुपए में घूम आएं दिल्ली से ऋषिकेश, जानें बजट ट्रिप का पूरा प्लान

Thu, 14 May 2026 12:09 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi To Rishikesh Budget Trip : दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 1000 रुपए के बजट में आसानी से घूम सकते हैं। इसके लिए बस या जनरल ट्रेन टिकट, बजट हॉस्टल, लोकल फूड और फ्री टूरिस्ट स्पॉट्स का चुनाव करना जरूरी है। सही प्लानिंग के साथ कम खर्च में शानदार वीकेंड ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

Rishikesh Trip Under 1000 Rs: अगर आप कम बजट में शानदार वीकेंड ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। पहाड़ों की खूबसूरती, गंगा नदी का शांत किनारा, एडवेंचर एक्टिविटीज और आध्यात्मिक माहौल हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सबसे खास बात ये है कि दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा बेहद सस्ती और आसान है। सही प्लानिंग के साथ आप सिर्फ 1000 रुपए के बजट में भी यह ट्रिप पूरी कर सकते हैं।

आजकल युवा कम खर्च में ज्यादा घूमने का प्लान बनाते हैं और ऋषिकेश ऐसी जगह है जहां कम पैसे में भी भरपूर मजा लिया जा सकता है। अगर आप बस या जनरल ट्रेन से सफर करें, बजट हॉस्टल में रुकें और लोकल फूड का आनंद लें तो आपका खर्च काफी कम हो सकता है।

यहां आप त्रिवेणी घाट की गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, राम झूला और गंगा किनारे कैफे का आनंद बिना ज्यादा खर्च किए ले सकते हैं। अगर आप भी दोस्तों या सोलो ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह बजट गाइड आपके बहुत काम आएगी।

विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली से ऋषिकेश कैसे पहुंचे? - फोटो : Adobe stock

दिल्ली से ऋषिकेश कैसे पहुंचे?
 

दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए बस सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। कश्मीरी गेट से उत्तराखंड रोडवेज और प्राइवेट बसें 300 से 500 रुपए तक में मिल जाती हैं। वहीं जनरल ट्रेन टिकट का खर्च इससे भी कम हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
बजट में ऐसे करें रहने का इंतजाम - फोटो : istock

बजट में ऐसे करें रहने का इंतजाम
 

ऋषिकेश में कई बजट हॉस्टल और धर्मशालाएं मौजूद हैं जहां 200 से 400 रुपए तक में रुक सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ सफर कर रहे हैं तो डॉर्मिटरी का विकल्प सबसे सस्ता पड़ता है। कई हॉस्टल गंगा घाट के पास भी उपलब्ध हैं।

4 of 6
Chole Bhature - फोटो : Adobe stock

कम पैसों में लें स्वादिष्ट खाने का मजा
 

ऋषिकेश में स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबों पर बेहद सस्ता और स्वादिष्ट खाना मिलता है। यहां 50 से 100 रुपए में भरपेट खाना खाया जा सकता है। आलू पूरी, छोले भटूरे और मसाला चाय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन

5 of 6
बिना खर्च के घूमने वाली बेस्ट जगहें - फोटो : AdobeStock

बिना खर्च के घूमने वाली बेस्ट जगहें
 

अगर आपका बजट कम है तो ऋषिकेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए टिकट नहीं लगता। त्रिवेणी घाट की गंगा आरती, राम झूला, लक्ष्मण झूला और गंगा किनारे शाम बिताना बिल्कुल मुफ्त है। यहां का शांत माहौल मन को सुकून देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ticket - फोटो : Adobe stock

ऐसे करें पूरा ट्रिप 1000 रुपए में 

अगर आप पहले से बस टिकट बुक करें और बजट हॉस्टल चुनें तो आसानी से 1000 रुपए में ट्रिप पूरी हो सकती है। आने-जाने में लगभग 500 रुपए, रहने में 300 रुपए और खाने में 200 रुपए खर्च करके शानदार वीकेंड ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें