shopping
- फोटो : file photo
मोहन सिंह प्लेस, सीपी
कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। यह युवाओं की सबसे प्रिय मार्केट है। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।