November Travel Destinations: नवंबर का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से बेहद शानदार माना जाता है। इस दौरान मौसम में हल्की ठंडक आने लगती है, पहाड़ों पर खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं और कई पर्यटन स्थलों पर घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना एक बड़ी परेशानी भी लेकर आता है। इसकी वजह है तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में अगर आप भी नवंबर में दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से कुछ दिनों का ब्रेक लेना चाहते हैं, तो किसी शांत और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां पहाड़, जंगल, झीलें और शांत वातावरण आपका मन मोह लेंगे।
इस नवंबर आप लैंसडाउन, ऋषिकेश, मसूरी, कसौली, चैल, पंगोट और जिम कॉर्बेट जैसी जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी पर्यटन स्थल की हवा हमेशा साफ रहने की गारंटी नहीं होती। इसलिए यात्रा से पहले वहां का ताजा AQI जरूर चेक करें। आइए जानते हैं नवंबर में दिल्ली-NCR से घूमने के लिए 7 बेहतरीन जगहों के बारे में।