फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New Year Celebration: दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने का सोच रहे आप, तो जान लें क्या खुला और क्या है बंद

Thu, 30 Dec 2021 10:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना प्रतिबंधों के बीच दिल्ली में नए साल का जश्न - फोटो : Self
नया साल आने वाला है। लोग साल 2022 के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए तरह तरह की योजनाएं बना रहे हैं। कोई नए साल के मौके पर पार्टी करने वाला है तो कोई नए साल पर घर से बाहर घूमने का प्लान बना रहा है। हालांकि साल 2021 के अंत तक कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से नए साल के जश्न पर ग्रहण लगने लगा है। देश में कोरोना के अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्यों में पाबंदियां लगनी शुरू हो गई है। लोग आसंमजस्य में हैं कि कोविड पाबंदियों के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन कैसे करें? अगर आप दिल्ली में नया साल मनाने की सोच रहे हैं तो पहले ये जान लें कि प्रशासन ने क्या पाबंदियां लगाई हैं और आप इन पाबंदियों के बीच कैसे मनाएं नया साल?
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना प्रतिबंधों के बीच दिल्ली में नए साल का जश्न - फोटो : amar ujala
दिल्ली में न्यू ईयर गाइडलाइन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद कई राज्य सरकार और प्रशासन ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली भीड़ पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली में लागू गाइडलाइन के मुताबिक,

-दिल्ली में सभी सार्वजनिक जगह पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन बैन है।

-शहर में कहीं भी भीड़ जमा न होने की हिदायत दी गई है।

-दिल्ली की बाजारों में नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू किया गया है।

-बिना मास्क के दुकान से सामान नहीं मिलेगा। जगह जगह पर प्रशासन की टीमों को औचक निरीक्षण के आदेश है।

- किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना प्रतिबंधों के बीच दिल्ली में नए साल का जश्न - फोटो : PTI
दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने के लिए कहां जाएं?

राजधानी में लगे कोविड प्रतिबंधों के बीच अगर आप नए साल पर बाहर जाना ही चाहते हैं तो कुछ रियायत फिलहाल लोगों को दी गई हैं। जिसमें,

-आप दिल्ली के किसी भी रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट खुलने की इजाजत है। आप परिवार के साथ नए साल पर  बाहर खाना खाने जा सकते हैं।

-दिल्ली के बार भी खुले हुए हैं। आप दोस्तों संग वहां भी जा सकते हैं।

-आप दिल्ली के चर्च में भी परिवार के साथ जा सकते हैं।

-दिल्ली, नोएडा में कई सारे माॅल हं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।

-आप मूवी का प्लान बना सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ सिनेमा जा सकते हैं। 

4 of 5
कोरोना प्रतिबंधों के बीच दिल्ली में नए साल का जश्न - फोटो : पीटीआई
ओमिक्रॉन से बचाव के लिए नए साल पर ये टिप्स अपनाएं

-अगर आप नए साल पर बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहन कर रखें।

-सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखें।

-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

-सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

-अगर तबीयत खराब महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना प्रतिबंधों के बीच दिल्ली में नए साल का जश्न - फोटो : पीटीआई
भारत में ओमिक्रॉन के मामले 

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमितों का आंकड़ा 280 हो गया है। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। वहीं दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19, हरियाणा में एक, गुजरात में 23 केस, केरल 24, उत्तर प्रदेश में 2 संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक संक्रमित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें