फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robbers Cave: देहरादून में छिपा है 'मिनी थाइलैंड', 100 रुपये में कर सकते हैं सैर

Fri, 30 Jun 2023 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Robbers cave - फोटो : pixabay
Must Visit Robbers Cave : उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से बहुत समृद्ध राज्य है। प्राकृतिक नजारों से घिरे इस राज्य में कई हिल स्टेशन, मंदिर, पर्यटन स्थल मौजूद हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई सारे पर्यटन स्थल हैं जो देश विदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देहरादून में दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर आप प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्रधारा, एफआरआई, मालसी डियर पार्क और गुच्चुपानी घूमने जा सकते हैं। वैसे तो देहरादून में घूमने के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन यहां एक पर्यटन स्थल इतना बेहतरीन हैं, कि वहां पहुंचकर किसी विदेशी जगह जैसा अनुभव होता है। देहरादून में 'मिनी थाईलैंड' स्थित है। मिनी थाईलैंड के नाम से मशहूर इस जगह पर गर्मियों के मौसम में जाने का मजा दोगुना हो जाता है। यहां का नजारा देख महसूस करेंगे कि आप विदेश में हैं। आइए जानते हैं देहरादून के मिनी थाईलैंड के बारे में, क्यों है खास और ऐसे करें सफर।
विज्ञापन

2 of 5
Robbers cave - फोटो : pixabay
देहरादून में घूमें गुच्चुपानी

देहरादून में पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक गुच्चू पानी है। गुच्चुपानी को अंग्रेजों के जमाने में रॉबर्स केव कहा जाता था यानी डाकुओं की गुफा। इसे डाकुओं की गुफा इसलिए कहते थे क्योंकि उस समय डकैती के बाद डाकू सामान सहित इन्हीं गुफाओं में छुप जाया करते थे। गुफाओं का रास्ता रहस्यमय होने के कारण अंग्रेज यहां पहुंच नहीं पाते थे और डकैत बच जाया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Robbers cave - फोटो : Self
गुच्चुपानी में झरना 

हालांकि अब गुच्चुपानी पर्यटन स्थल बन चुकी है, जहां लोग घूमने आते हैं। गुफा की खास बात ये है कि यहां अंदर एक झरना है, जिससे गिरने वाला पानी नदी के रूप में पूरी गुफा में फैला है। जितना अंदर जाते हैं पानी का स्तर बढ़ता जाता है। बारिश के दिनों में गुफा के अंदर का पानी अधिक गहरा हो जाता है। घुटनों तक पानी होने पर गुफा में चलने पर काफी सुकून और ठंडक महसूस होती है।

4 of 5
Train - फोटो : iStock
कैसे पहुंचे रॉबर्स केव

अगर आप गुच्चुपानी जाना चाहते हैं तो देहरादून रेलवे स्टेशन से रॉबर्स केव की दूरी लगभग 10 किलोमीटर की है, जहां महज आधे घंटे में पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर से टैक्सी ले सकते हैं। 100-150 रुपये में टैक्सी बुक करके जा सकते हैं। इसके अलावा शेयरिंग ऑटो से भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खर्च - फोटो : istock
गुच्चुपानी घूमने का खर्च

गुच्चू पानी के लिए आपको सड़क से 5 मिनट की दूरी पर पैदल चलना पड़ सकता है। अगर आप पैदल नहीं चलना चाहते तो रिक्शा कर सकते हैं। गुच्चू पानी का टिकट 30 रुपये का होता है। प्रवेश द्वार से बाहर ही आपको किराए पर चप्पल मिल जाएगी, जूते उतार कर ही अंदर जाएं क्योंकि पानी में आपके जूते भीग सकते हैं । किराये की चप्पल 10 रुपये में मिल जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें