फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर पहुंचे तिरुपति, जानें इस अद्भुत मंदिर के पास और क्या है घूमने के लिए

Thu, 14 Nov 2019 04:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepveer - फोटो : deepveer
दीपिका और रणवीर सिंह अपनी पहली शादी की सालगिरह पर तिरुपति पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने वेंकेटेश्वर मंदिर में दर्शन किए हैं। भगवान विष्णु के इस मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। और हर साल बहुत से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। तो चलिए जानें इस प्राचीन मंदिर और इसके आसपास की कुछ घूमने लायक जगहों के बारे में.....


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pixabay
भगवान वैंकटेश का मंदिर
भारत के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाने वाला ये मंदिर हमेशा से ही श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र रहा है। भगवान वेंकटेश को पूरे ब्रम्हांड का स्वामी माना जाता है। यहां पर हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Pixabay
तिरुपति 
आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ सीमा में बसा तिरुपति भारत का बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यहां पर बना वेंकटेश्वर मंदिर अपने आप में बेहद खास है। सात पहाड़ियों से घिरा होने के कारण इन्हें सात पहाड़ियों का भगवान भी कहा जाता है। तिरुपति में इस मंदिर के अलावा भी घूमने के लिए बहुत कुछ है। तो चलिए जानें उन जगहों के बारे में।

 

4 of 7
- फोटो : social media
कपिला तीर्थम
माना जाता है कि इस जगह पर ऋषि कपिला ने भगवान शिव की उपासना की थी। जिसकी वजह से इसे कपिला तीर्थ के नाम से जाना जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
इस्कॉन मंदिर
तिरुमाला जाते समय ही इस्कॉन मंदिर रास्ते में पड़ता है। इस मंदिर की वास्तुकला बेहद भव्य है जिसकी वजह से इसे देखने सैलानी जरूर आते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान
श्री वेकटेश्वर प्राणी उद्यान करीब पांच हजार एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर बहुत से जंगली-जानवर देखने को मिल सकते हैं। तिरुपति के आसपास और भी बहुत से मंदिर हैं जिनको देखा जा सकता है। जिनमें वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, श्रीनिवास मंगापुरम, तिरुचानूर और परशुरामेश्वर मंदिर शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे तिरुपति
तिरुपति जाने के लिए चेन्नई या दक्षिण भारत के सभी खास शहरों से सीधी बसें चलती हैं। तिरुपति का अपना रेलवे स्टेशन है जो कि सभी प्रमुख स्टेशन से जुड़ा हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें