December 2025 Holiday List: साल का आखिरी महीना दिसंबर बहुत अहम है। यह महीना यादों का पिटारा बन सकता है। इस महीने में लोग बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं और नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में साल का अंत खुशी और उल्लास के साथ करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ इस महीने में कुछ खास पल बिताने की योजना बनाते हैं।
हर साल दिसंबर में पर्यटन अन्य महीनों की तुलना में बढ़ जाता है, क्योंकि परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ सफर पर जाने का ये महीना सबसे उपयुक्त होता है। दिसंबर की सर्दी में बर्फीली सफेद चादर को देखने के लिए लोग हिल स्टेशनों की सैर करते हैं तो वहीं तो किले और रेगिस्तानी इलाके गर्मी की तपिश में झुलसा देने वाले होते हैं, वहां भी दिसंबर की खिली धूप सुकून सी दे जाती है। समुद्री तटों की सैर के लिए भी यह महीना बेहतर वक्त होता है।
सफर के लिए भले ही भारत में कई विकल्प हैं लेकिन इस महीने आपके पास घूमने का वक्त कितना है, ये भी जरूरी है। दिसंबर में कितनी छुट्टियां, कितने लाॅन्ग वीकेंड हैं, ये जानकर आप सफर की योजना बना सकते हैं और छुट्टियों के मुताबिक तय कर सकते हैं कि आपको जाना कहां है। यहां आपको दिसंबर की छुट्टियों और वीकेंड का कलेंडर दिया जा रहा है। अगर आप दिसंबर में यात्रा की सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है।