Surajkund Mela 2026: अगर आप सूरजकुंड मेला जाना चाहते हैं तो जान लें कि ये मेला कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा। इसलिए यहां हम आपको इसकी फुल डिटेल देंगे।
Surajkund Mela 2026: हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला कला और संस्कृति प्रेमियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सूरजकुंड परिसर में सजे इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के कलाकार, शिल्पकार और लोक कलाकार अपनी पारंपरिक कला और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से यहां हस्तशिल्प, हथकरघा, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यह मेला केवल खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस करने का एक शानदार मंच है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ बिताई गई यहां की शाम लंबे समय तक याद रहती है।
अब मेला अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में अगर आप अभी तक नहीं जा पाए हैं तो यह आखिरी मौका हो सकता है। मेले में क्या नया है, कहां से जाना है, टिकट कैसे लें, जानिए पूरी ट्रैवल डिटेल्स और प्लानिंग टिप्स इस लेख में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
सूरजकुंड मेले का इतिहास
- फोटो : Adobe stock
सूरजकुंड मेले का इतिहास
1987 में हरियाणा पर्यटन विभाग ने यहां अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की शुरुआत की।
इस शिल्प मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प और लोक कला को बढ़ावा देना था।
वर्तमान समय में आज यह मेला वैश्विक पहचान बना चुका है।
इस साल मेले की केंद्रीय थीम है 'लोकल टू ग्लोबल' यानी कि स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना।
विज्ञापन
3 of 6
सूरजकुंड मेला कैसे जाएं?
- फोटो : Adobe stock
सूरजकुंड मेला कैसे जाएं?
सूरजकुंड मेला फरीदाबाद (हरियाणा) में दिल्ली बॉर्डर के पास स्थित है।
अगर आप मेट्रो से जा रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से बदरपुर बॉर्डर या सराय स्टेशन उतरकर कैब या ऑटो लिया जा सकता है।
वहीं अगर सड़क मार्ग की बात करें तो दिल्ली से सूरजकुंड की दूरी लगभग 23 किमी है।
इस रास्ते को निजी वाहन या बस से पूरा किया जा सकता है।
दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद से हरियाणा रोडवेज और डीटीसी की बसें उपलब्ध हैं, जो आपको मेला स्थल तक पहुंचाएंगी।
4 of 6
कब से कब तक लगेगा?
- फोटो : Adobe stock
कब से कब तक लगेगा?
इस मेले की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और इसका समापन 15 फरवरी को होगा।
रोजाना सुबह से शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खरीदारी का आनंद लिया जा सकता है।
वीकेंड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सूरजकुंड मेले का टिकट कितना है ?
- फोटो : Adobe stock
सूरजकुंड मेले का टिकट कितना है ?
टिकट की कीमत आमतौर पर वीकडेज और वीकेंड के हिसाब से अलग होती है।
- वीकडेज पर: 120 प्रति व्यक्ति
वीकेंड पर: 180 प्रति व्यक्ति
पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री एंट्री है।
इतना ही नहीं, इस मेले में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और छात्रों को एंट्री फीस में छूट दी जाएगी।