फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का ये हिल स्टेशन देखने पहुंचती है दुनिया, मार्च में आप भी बनाएं घूमने का प्लान

Mon, 11 Feb 2019 06:31 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
darjelling
पश्चिम बंगाल का हिल स्टेशन दार्जलिंग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां सभी मौसम में अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। यहां मौजूद हरे भरे चाय के बागान, बर्फ से ढकी कंचनजंगा, बुद्धिस्ट मोनैस्ट्रीज व हेरिटेज टॉय ट्रेन लोगों को आने पर मजबूर करते हैं। अगर आप गर्मी का मौसम पहाड़ों के बीच बिताने को सोच रहे हैं तो दार्जलिंग आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। आइए जानते हैं आखिर क्यों गर्मी के लिए दार्जलिंग बेहतरीन ऑप्शन में से एक है। 
विज्ञापन

2 of 6
darjelling
दार्जलिंग आकर आप यहां टाइगर हिल, बतासिया लूप, विक्टोरिया जलप्रपात, रॉक गार्डन, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, चाय के बागान व सुखिया पोखरी जैसी जगह घूम सकते हैं। दर्जिलिंग की सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस टाइगर हिल है। यह एक ऐसी जगह है जहां से खड़े होकर आप पूरे दर्जिलिंग की सारी खूबसूरती को आप अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं। यहां से सनराइज देखना आपकी लाइफ का सबसे सुंदर अवसर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
darjelling
हैप्पी वैली टी-इस्टेट
Happy Valley Tea Estate एक चाय का बागान है। यह जगह 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 440 एकड़ में फैला हुआ है। इसीक स्थापना साल 1854 में की गई थी और इस बागान की सबसे खास बात यह है कि Happy Valley Tea Estate दुनिया सबसे पुराना चाय का बागान है। 

4 of 6
darjelling
जापानी मंदिर
भारत में कुल 6 शांति स्तूप हैं और यह बौद्ध मंदिर उन्हीं में से एक है। महात्मा गांधी के मित्र फूजी गुरु विश्व में सांति लाने के लिए इस स्तूप की स्थापना की थी। इस मंदिर का निर्माण कार्य 1972 में शुरू हुआ था और 1992 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया। 
विज्ञापन

5 of 6
darjelling
दार्जलिंग रोप-वे
दार्जलिंग रोप-वे को साल 1968 में शुरू किया गया था। लेकिन 4 अक्टूबर 2003 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद फिर साल 2012 से दार्जलिंग रोप-वे को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इस रोप-वे में सफर करते हुए आप झरने, पहाड़, चाय के बागान इन सब का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
darjelling
दार्जलिंग जाने के लिए सही समय
गर्मियों का महीना अप्रैल से जून के बीच दार्जलिंग जाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि इस दौरान दार्जलिंग में बहुत ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है और मौसम सुहावना रहता है। गर्मी के मौसम में भी दार्जलिंग का औसत तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें