डलहौजी का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
डलहौजी में घूमने की जगहें
डलहौजी शहर से 24 किलोमीटर की दूरी पर खज्जियार स्थित है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत दृश्यों का अद्भुत नमूना है। कपल्स के बीच ये जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। पंचपूला डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां खूबसूरत झरना है, साथ ही पांच धाराओं को यहां से देखा जा सकता है। डलहौजी माल रोड पर आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। यहां आपको लजीज खाने का लुत्फ भी उठाने को मिलेगा। इसके अलावा डलहौजी में कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य घूमने भी जा सकते हैं।