फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना वायरस से बचाव करेंगे ये तरीके, यात्रा करने से पहले जान लें किन बातों का रखना होगा ध्यान

Sun, 22 Mar 2020 09:14 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में इस संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या में इजाफा होने की खबरें बढ़ते ही जा रही हैं। इस समय सभी से आग्रह किया जा रहा है कि कम से कम सफर करें। अगर अतिआवश्यक हो तब ही यात्रा करें। देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन अलर्ट पर हैं और सभी आने-जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। अगर इस समय आपका ट्रेवल करना जरुरी हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो यात्रा के दौरान आपके काम आएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
सेनिटाइजर और टिश्यू अपने पास रखें
  • यात्रा के दौरान आपको खास ऐहितयात बरतने की आवश्यकता है। ट्रेवल करने से पहले याद से सेनिटाइजर और टिश्यू अपने पास रख लें। अपने हाथों को समय- समय पर टिश्यू से साफ कर सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
विज्ञापन

3 of 6
लोगों को छूने से बचें
  • यात्रा करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप लोगों से अधिक से अधिक दूरी बना कर रखें और किसी को भी छूने से बचें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि मैटल डिटेकटर पर नंगे पांव न चलें और किसी भी वस्तु को छूने से बचें।

4 of 6
बिन या ट्रे का इस्तेमाल न करें
  • आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपने यात्रा के दौरान सामान रखने वाले बिन या ट्रे का इस्तेमाल नहीं करना है। यात्रा प्रारंभ होने से पहले एक बार सेनिटाइजर का प्रयोग करना न भूलें।
विज्ञापन

5 of 6
ई वॅालेट से भुगतान करें
  • किसी भी तरह के पेमेंट करने के लिए ई वॅालेट का प्रयोग करें। कैस, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल न करें। ई वॅालेट के द्वारा भुगतान कर आप लोगों के संपर्क में आने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साफ- सफाई का ध्यान रखें
  • वैसे तो कोरोना के खतरे को देखते हुए, हर तरफ साफ- सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिर भी आपने यात्रा के दौरान अपनी सीट टिश्यू से साफ कर लें और उसके बाद अपने हाथों को सेनटाइजर से साफ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें