फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान हैं यहां की असली पहचान, जानिए इस जगह की खासियत

Sun, 03 May 2020 08:41 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
coorg
भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है, यहां की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां के बहुत से स्थानों में तो जन्नत के दर्शन होते हैं। आज हम जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, वो किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह को अगर धरती का जन्नत कहा जाए तो गलत नहीं कहा जाएगा। नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान ही यहां की असली पहचान हैं। अब आप भी जानना चाएंगे इस जगह का नाम क्या है, भारत के किस जगह में है ये खूबसूरत स्थान। आइए, अब आपको बताते हैं, भारत की इस खूबसूरत जगह के बारे में सबकुछ...

 
विज्ञापन

2 of 7
Coorg
कुर्ग
  • कुर्ग दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। नदी, झरने, पहाड़, संतरे के पेड़ और चाय के मनमोहक बगान कुर्ग की असली पहचान हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
tea garden
चाय और कॉफी के बागानों का गढ़
  • कुर्ग को चाय और कॉफी के बागानों के गढ़ कहा जाता है। कर्नाटक का छोटा सा जिला कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है। कुर्ग की कॅाफी पीने का अलग ही आनंद होता है। यहां की कॉफी बहुत ही बेहतरीन होती है। 

 

4 of 7
तिब्बती मठ
  • तिब्बती मठ को स्वर्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। ये मठ तिब्बती लोगों की संस्कृति और इतिहास को दर्शाता है। सोने की मूर्तियों वाला ये मठ देखने में काफी आकर्षक है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Spices
कुर्ग के मसाले
  • कुर्ग के मसाले खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। यहां के होममेड मसाले काफी मशहूर हैं।  

 
विज्ञापन

6 of 7
झरने
  • कूर्ग में एक बेहद ही मशहूर झरना है, जिसका नाम अब्बे है। कॉफी बागानों के बीच में स्थित यह झरना यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
coorg
नागौरोले राष्ट्रीय उद्यान 
  • नागौरोले राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव भंडारों में से एक है। वनस्पति और जीवों की विविधता इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें