फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की भागदौड़ जिंदगी से हैं परेशान तो कुन्नूर के इन डेस्टिनेशन पर मिलेगा आपको सुकून

Thu, 25 Apr 2019 02:53 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप शहर के शोर-शराबे से परेशान हो गए हैं और कुछ समय सुकून में बिताना चाहते हैं तो आपके लिए दक्षिण भारत स्थित हिल स्टेशन कुन्नूर बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको प्रकृति की गोद में ठहरने के साथ-साथ रोमांचित करने वाले अनुभव मिलेंगे। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुन्नूर के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीलगिरी माउंटेन रेलवे
तमिलनाडू में कुन्नूर से ऊटी के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन का मजा जरूर लें। भाप से चलने वाली माउंटेन ट्रेन पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है। इस दौरान प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
डॉल्फिन्स नोज
यह स्थान कुन्नूर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। मुख्य शहर से महज दस किलोमीटर की दूरी पर यह जगह मौजूद है। यहां आप घने जंगल, ग्रीनरी और पहाड़ियों के दिल को निभाने वाले नजारे देख सकेंगे। 

4 of 6
लेडी कैनिंग्स सीट
यहां से आप नीलगिरी की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे देख सकेंगे। यहां पर चाय के बड़े बागान भी हैं, जहां आप ढेर सारी हरियाली देख सकते हैं। आपको यहां सुकून और शांति का अहसास होगा। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आपको यहां समय बिता जरुरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
रालि बांध
ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए यह स्पॉट बेस्ट है। यहां तक पहुंचने का रास्ता जंगल से होते हुए खूबसूरत ट्रैक से है। इससे आप जंगलों की खूबसूरती को करीब से इंजॉय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिम्स पार्क
कुन्नूर के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट में से एक सिम्स पार्क फेमस बॉटैनिकल गार्डन है। यहां पर आपको कई तरह के सुंदर फूल देखने को मिल सकते हैं। 12 एकड़ में फैले इस गार्डन में गुालबों का भी बगीचा है। यह जगह सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक खुली रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें