फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की शॉपिंग के लिए घूम आएं देश के ये खास बाजार, इन वजहों से रहते हैं गुलजार

Tue, 24 Dec 2019 11:02 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिसंबर आने को है और क्रिसमस का जश्न शुरू होने में भी कुछ ही दिन रह गए हैं। क्रिसमस के दौरान देश के कई शहरों की रौनक देखते ही बनती है। इन शहरों में ये रौनक आती है यहां के खास बाजारों से, वहां की सजावट से और वहां क्रिसमस के मौके पर हो रहे जश्न से। कुछ ऐसे ही खास बजारों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Christmas - फोटो : Pixels.com
देश के कई शहरों में ऐसे कई बाजार हैं, जो क्रिसमस की शॉपिंग के लिए खासकर जाने जाते हैं। क्रिसमस के मौके पर ये बाजार अपने आप में एक शानदार डेस्टिनेशन होते हैं। कोई मार्केट अपने खास स्ट्रीट फूड्स के लिए जाना जाता है तो कोई क्रिसमस स्पेशल ट्री के लिए। तो आइए जानते हैं क्रिसमस पर गुलजार रहने वाले ऐसे बाजारों के बारे में।


 
विज्ञापन

3 of 6
Christmas Celebration - फोटो : Social Media
शुरुआत करते हैं 'सिलिकॉन वैली' बंगलूरू से
देश के आईटी हब और सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर शहर बंगलूरू में क्रिसमस की रौनक देखते ही बनती है। यहां कई ऐसे बाजार हैं, तो फेस्टिव आइटम्स से गुलजार रहते हैं। क्रिसमस मार्केट, एलिमेंट्स मॉल, स्टेपिंग आउट नाइट मार्केट, ओडब्ल्यूसी क्रिसमस बाजार समेत कई मॉल्स में क्रिसमस के लिए खास बाजार लगाए जाते हैं।

4 of 6
क्रिसमस सेलिब्रेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मुंबई और दिल्ली का जर्मन क्रिसमस मार्केट
राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधनी मुंबई में क्रिसमस के मौके पर 'जर्मन क्रिसमस मार्केट' लगाया जाता है। यह खास बाजार इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लगाया जाता है। इन बाजारों में ट्री डेकोरेशन, लाइट्स और सजावट के अन्य सामानों से अलग ही रौनक होती है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए ये बाजार भारत के सबसे अच्छे बाजारों में से है।
विज्ञापन

5 of 6
गोवा और शिलांग के खास बाजार
पूर्वोत्तर भारत में शिलांग तो दक्षिण-पश्चिम भारत में गोवा क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए खास माना जाता है। क्रिसमस के मौके पर ये सबसे ज्यादा खुशगवार जगहों में से माने जाते हैं। क्रिसमस की ये रौनक आती है यहां के बाजारों से। गोवा में शॉपिंग के लिए अंजुना फ्ली मार्केट के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। इसी तरह शिलांग में बर्रा बाजार, पुलिस बाजार और जीएस रोड में क्रिसमस के समय अलग ही माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kochi Carnival - फोटो : Pixels.com
बाजारों से गुलजार कोच्चि
दक्षिण भारत के शहर कोच्चि में क्रिसमस के मौके पर कई कार्यक्रम होते हैं। क्रिसमस से पहले ही यहां के बाजारों में अलग रौनक दिखती है। यहां प्रसिद्ध कलाकारों के म्यूजिक कंसर्ट और डांस परफॉर्मेंस भी होती है। सजावट के सामानों के लिए यहां के दुकान जाने जाते हैं। कोच्चि कार्निवाल के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां का रुख करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें