फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 2026 टूरिस्ट प्लेस: दिसंबर में घूमने का है प्लान? अभी से बुक करा लें इन 7 जगहों के टिकट

Sat, 21 Nov 2026 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

december travel destinations 2026: दिसंबर 2026 में घूमने के लिए भारत में कई शानदार जगहें मौजूद हैं। अगर आपको समुद्र पसंद है तो गोवा और केरल जा सकते हैं। सांस्कृतिक उत्सव देखने के लिए नागालैंड और ओडिशा अच्छे विकल्प हैं। वहीं बर्फबारी का आनंद लेने के लिए गुलमर्ग की यात्रा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी छुट्टियों की तारीख तय करके ट्रेन, फ्लाइट और होटल की बुकिंग पहले ही कर लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
1 of 8
दिसंबर में इस जगहों पर जरूर जाएं - फोटो : AI

Best Places to Visit in India: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर जल्द ही आने वाला है। इस महीने का इंतजार बहुत से लोग इसलिए करते हैं, क्योंकि क्रिसमस, न्यू ईयर और सर्दियों की छुट्टियों के चलते घूमने-फिरने का शानदार मौका मिलता है।

अगर आप भी दिसंबर में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना बेहतर रहेगा। दरअसल, दिसंबर में देश के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास फ्लाइट, ट्रेन और होटल की मांग काफी बढ़ सकती है।

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां दिसंबर का मौसम घूमने के लिए बेहद शानदार होता है। कहीं बर्फ से ढके पहाड़ आपका स्वागत करते हैं, तो कहीं सफेद रेगिस्तान, खूबसूरत समुद्र तट और रंग-बिरंगे सांस्कृतिक उत्सव देखने को मिलते हैं। गुजरात के रण उत्सव से लेकर गोवा के क्रिसमस सेलिब्रेशन तक, दिसंबर में घूमने के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

इसलिए अगर आप भी दिसंबर 2026 की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन 7 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कहां घूमने का मिलेगा सबसे शानदार अनुभव और किन बातों का ध्यान रखकर पहले से टिकट बुक करना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Goa - फोटो : AdobeStock

गोवा

दिसंबर में घूमने के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, शानदार कैफे, चर्च और नाइटलाइफ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान गोवा का माहौल और भी खास हो जाता है।

अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो नॉर्थ गोवा के बागा, अंजुना और वागाटोर बीच जा सकते हैं। वहीं शांति पसंद करने वालों के लिए साउथ गोवा के पालोलेम और अगोंडा बीच अच्छे विकल्प हैं।

बुकिंग टिप: दिसंबर के आखिरी सप्ताह में फ्लाइट और होटल की मांग बढ़ सकती है। इसलिए ट्रेन या फ्लाइट के टिकट और होटल पहले से बुक कर लें।

विज्ञापन

3 of 8
कच्छ का रण - फोटो : Instagram

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो गुजरात का रण ऑफ कच्छ जरूर जाएं। यहां दिसंबर में सफेद नमक के रेगिस्तान का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। खासकर पूर्णिमा की रात सफेद रेगिस्तान चांदनी में चमक उठता है।

यहां आयोजित होने वाला रण उत्सव पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रण उत्सव 2026-27 का आयोजन 1 नवंबर 2026 से 7 मार्च 2027 तक निर्धारित है। यहां आपको लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य, गुजराती खानपान, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

बुकिंग टिप: धोरडो की टेंट सिटी में ठहरने की योजना है, तो अपनी पसंद की तारीख के लिए पहले से पैकेज और उपलब्धता जांच लें। सफेद रण घूमने के लिए जरूरी परमिट की जानकारी भी पहले प्राप्त करें।

4 of 8
कोहिमा गांव - फोटो : instagram

कोहिमा, नागालैंड

दिसंबर में कुछ नया और यादगार देखना चाहते हैं, तो नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यह उत्सव किसामा हेरिटेज विलेज में 1 से 10 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस फेस्टिवल में नागालैंड की अलग-अलग जनजातियों की संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत, खानपान और हस्तशिल्प देखने को मिलते हैं। यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

बुकिंग टिप: कोहिमा और किसामा के आसपास होटल पहले से बुक करें। नागालैंड यात्रा के लिए लागू इनर लाइन परमिट (ILP) की जरूरत और प्रक्रिया भी आधिकारिक माध्यम से जांच लें।

विज्ञापन

5 of 8
सूर्य मंदिर कोणार्क - फोटो : instagram

पुरी और कोणार्क, ओडिशा

ओडिशा की यात्रा दिसंबर में आपके लिए खास हो सकती है। यहां कोणार्क फेस्टिवल का आयोजन 1 से 5 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। 

इसके साथ ही चंद्रभागा बीच पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल भी आयोजित होता है। आप इस यात्रा के दौरान कोणार्क सूर्य मंदिर, पुरी जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तटों की सैर कर सकते हैं।

बुकिंग टिप: भुवनेश्वर तक फ्लाइट या ट्रेन से पहुंचकर पुरी और कोणार्क जाने की योजना बना सकते हैं। होटल और यात्रा टिकट पहले से बुक करना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

6 of 8
कोच्चि - फोटो : AI

फोर्ट कोच्चि, केरल

अगर आप दिसंबर में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो केरल का फोर्ट कोच्चि भी आपकी लिस्ट में होना चाहिए। यहां दिसंबर के आखिरी दिनों में कोचीन कार्निवल का आयोजन होता है। 

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, खेल प्रतियोगिताएं, फूड स्टॉल और रंगारंग उत्सव देखने को मिलते हैं। 31 दिसंबर की रात पप्पनजी के विशाल पुतले को जलाने की परंपरा इस आयोजन का खास आकर्षण है।

बुकिंग टिप: क्रिसमस से न्यू ईयर तक कोच्चि में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसलिए होटल, फ्लाइट और ट्रेन की बुकिंग समय रहते कर लें।

विज्ञापन

7 of 8
ग्वालियर - फोटो : AI

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

संगीत प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश का ग्वालियर दिसंबर में घूमने की शानदार जगह है। यहां 102वें तानसेन समारोह का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।

इस समारोह में देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और वादक अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। संगीत कार्यक्रमों के साथ आप ग्वालियर किला, जय विलास पैलेस और शहर के ऐतिहासिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

बुकिंग टिप: समारोह की आधिकारिक कार्यक्रम सूची और प्रवेश संबंधी जानकारी पहले जांच लें। ग्वालियर के होटल और आने-जाने के टिकट भी पहले से बुक करें। 

विज्ञापन

8 of 8
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर 

अगर आपका सपना बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का है, तो दिसंबर में गुलमर्ग घूमने का प्लान बना सकते हैं। जम्मू-कश्मीर का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी बर्फीली वादियों, पहाड़ों और गोंडोला केबल कार के लिए मशहूर है।

यहां आप बर्फबारी का आनंद लेने के साथ खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी की गारंटी नहीं होती। मौसम के अनुसार बर्फ की स्थिति बदल सकती है।

बुकिंग टिप: गुलमर्ग गोंडोला की टिकट आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग माध्यम से जांचें। मौसम, सड़क की स्थिति और केबल कार संचालन की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।


दिसंबर की ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • ट्रेन और फ्लाइट की टिकट पहले से बुक करें।

  • क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान होटल की कीमतों की तुलना करें।

  • बर्फीले इलाकों के लिए गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखें।

  • फेस्टिवल की तारीख और टिकट की उपलब्धता आधिकारिक वेबसाइट पर जांचें।

  • यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर चेक करें।

  • टिकट बुक करते समय कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी पढ़ लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें