फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: क्रिसमस पर बच्चों को एक दिन की छुट्टी में कराएं इन जगहों की सैर

Wed, 25 Dec 2024 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं तो क्रिसमस पर बच्चों को एक दिन की छुट्टी पर कुछ खास जगहों पर ले जा सकते हैं, जहां पहुंचकर बच्चे खुश हो जाएंगे और घुलकर एन्जॉय कर पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस पर बच्चे को घुमाने कहां ले जाएं - फोटो : instagram
Christmas 2024: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाते हैं। कैंडल जलाते हैं और ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान लोग घर की सजावट करते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करते हैं। इस पर्व को लेकर लगभग सभी धर्मों के बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं। इसका एक कारण है क्रिसमस में बच्चों के स्कूल की छुट्टी होना। बच्चे सर्दियों की छुट्टी को एन्जॉय करना चाहते हैं और क्रिसमस के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं।

ऐसे में अगर आपके बच्चे भी क्रिसमस मनाने को लेकर उत्साहित हैं तो इस 25 दिसंबर को उन्हें पिकनिक पर ले जा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं तो क्रिसमस पर बच्चों को एक दिन की छुट्टी पर कुछ खास जगहों पर ले जा सकते हैं, जहां पहुंचकर बच्चे खुश हो जाएंगे और घुलकर एन्जॉय कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस पर बच्चे को घुमाने कहां ले जाएं - फोटो : instagram
वेस्ट टू वंडर

दिल्ली में वेस्ट टू वंडर एक खास पर्यटन स्थल है जहां दुनिया के सातों अजूबे देखने को मिल सकते हैं। बच्चे के साथ विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो उन्हें एक ही स्थान पर कई विदेशी जगहों के दर्शन करा दें। दुनिया के सात अजूबे वेस्ट मटेरियल से बने हुए हैं। यहां के नजारे बच्चे को रोमांचित करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं - फोटो : instagram
डीएलएफ मॉल, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 18 के आसपास रहते हैं तो यहां स्थित डीएलएफ मॉल में बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर माॅल की सजावट बेहतर आकर्षक तरीके से की जाती है। इस दौरान क्रिसमस की सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होती है। यहां तरह-तरह की एक्टिविटी का भी आयोजन किया जाता है।

4 of 6
क्रिसमस पर बच्चे को घुमाने कहां ले जाएं - फोटो : instagram
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

क्रिसमस पर चर्च में प्रेयर के लिए जा सकते हैं। भारत की सबसे पुरानी चर्च में से एक दिल्ली में मौजूद है। इस चर्च का नाम सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल है। क्रिसमस पर यहां की रौनक पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मौके पर इस चर्च में काफी भीड़ रहती हैं और सजावट व सेलिब्रेशन न्यू ईयर तक जारी रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
लोधी गार्डन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
लोधी गार्डन 

सर्दियों में धूप में हरियाली के बीच पिकनिक का मजा लेने के लिए क्रिसमस के मौके पर लोधी गार्डन जा सकते हैं। दिल्ली के लोधी गार्डन के शानदार नजारों का आनंद आप और बच्चे ले सकते हैं। वहीं यहां ढेर सारी यादगार तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं। घर से स्नैक्स पैक करके ले जाएं और यहां बच्चों के साथ खेलें व वक्त बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसमस पर बच्चे को घुमाने कहां ले जाएं - फोटो : instagram
म्यूजियम ऑफ इल्यूजन

यह बच्चों के लिए एकदम सही जगह है। यहां रोमांचक और मजेदार फोटोग्राफी की जा सकती है। म्यूजियम ऑफ इल्यूजन दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। मायावी संग्रहालय में कई सारी ऐसी चीजें हैं जिससे भ्रम पैदा होता है। ढेर सारी गतिविधियों बच्चे उत्साहित हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें