फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2019: देश के इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में कर सकते हैं दर्शन

Sat, 02 Nov 2019 08:54 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
चार दिन तक चलने वाला छठ पूजा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है । पूर्वी भारत में मनाए जाने वाले इस पर्व का मुख्य केंद्र बिहार रहा है लेकिन समय के साथ-साथ यह पर्व केवल पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। इस पर्व के दौरान चार दिनों का व्रत होता है । छठ पूजा में व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी प्रार्थना करते हैं। आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान आप भारत में कहां-कहां सूर्य मंदिर में जाकर दर्शन कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य मंदिर, गुजरात - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य मंदिर, गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर मोढ़ेरा में बने सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान जा सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण सम्राट भीमदेव सोलंकी ने करवाया था। सोलंकी सूर्यवंशी थे और वे सूर्य को कुलदेवता के रूप में पूजते थे।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्य मंदिर, ओडिशा - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य मंदिर, ओड़िशा
ओड़िशा के कोणार्क में भगवान सूर्य का बहुत ही भव्य और सुंदर मंदिर है। रथ के आकार में बने इस मंदिर में सालों भर दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। 13वीं शताब्दी में बने पत्थर के इस मंदिर का आकार रथ की तरह है, जिसमें 12 पहिये और 7 घोड़े लगे हुए हैं।

4 of 6
सूर्य मंदिर, औरंगाबाद - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य मंदिर, औरंगाबाद
छठ पूजा की असली धूम तो बिहार में ही देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व की शुरुआत इसी राज्य से हुई है। बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। छठ पर्व के दौरान इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण स्वयं देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य मंदिर, गया - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य मंदिर, गया
बिहार के गया को धार्मिक शहर भी कहा जा सकता है। यहां पर बौद्ध धर्म से संबंध और पितृ-पक्ष से लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गया का दक्षिणार्क सूर्य मंदिर बहुत ही मशहूर है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सूर्य भगवान की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
सूर्य मंदिर, भोजपुर
बिहार के भोजपुर जिले के बेलाउर गांव में बहुत ही प्राचीन सूर्य मंदिर है। यह मंदिर52 पोखरों के बीच में एक पोखरे में स्थित है। छठ महापर्व के दौरान इस मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें