नए साल के जश्न के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। देश दुनिया में लोग खासकर युवा अपने जश्न की तैयारी में लगे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने टूर पर निकलने का प्लान बनाया है। दिसंबर में लोगों के पास छुट्टियां तो होती है, लेकिन बजट की चिंता में वे घूमने नहीं निकल पाते हैं। इसी सोच में उनकी छुट्टियां निकल जाती हैं और उनके पास केवल अफसोस रह जाता है। चिंता न करें, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां कम बजट में शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।