फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheapest Saree Market: दिल्ली से सूरत तक, ये हैं भारत के सबसे सस्ते साड़ी बाजार

Thu, 23 Apr 2026 04:47 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Wholesale Saree Shopping Guide: भारत में सूरत, दिल्ली और कोलकाता के थोक बाजारों में 100–150 रुपये से साड़ियां मिल सकती हैं। सिल्क से लेकर कांजीवरम साड़ियां यहां बजट में मिल जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सस्ती साड़ियां इन बाजारों में मिल जाएंगी - फोटो : AI

Sasti Saree Kaha Milti Hain: भारत में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। लेकिन जब बात सस्ती और बजट में साड़ी खरीदने की आती है, तो हर कोई ऐसे बाजार की तलाश करता है जहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी मिल सके।

भारत में कई ऐसे थोक बाजार हैं जहां साड़ियां बेहद सस्ते दामों में मिलती हैं। खासकर गुजरात का सूरत, दिल्ली का गांधी नगर मार्केट और कोलकाता का बुर्रा बाजार जैसे स्थान साड़ी व्यापार के बड़े हब माने जाते हैं। यहां फैक्ट्री रेट पर साड़ियां मिलती हैं, जिससे कीमत काफी कम हो जाती है।

जो लोग सेलेब्स स्टाइल की महंगी और डिजाइनर साड़ी पहनने का शौक रखते हैं लेकिन 5 या 10 हजार रुपये एक साड़ी पर खर्च नहीं करना चाहते हैं, उन्हें इन बाजारों की ओर रुख करना चाहिए। खासकर अगर आप कई साड़ियां खरीदना चाहते हैं तो ये थोक दुकानें बेस्ट जगहें हैं। 

इस लेख में हम आपको भारत के सबसे सस्ते साड़ी बाजारों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में शानदार साड़ियां खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

सूरत

गुजरात का सूरत शहर भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल मार्केट माना जाता है। इसे सबसे सस्ता साड़ी हब भी कहते हैं। यहां के पाशुपति, बॉम्बे और जेजे मार्केट में 100-150 रुपये तक की साड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। यहां फैक्ट्री से सीधे माल मिलने के कारण कीमत बेहद कम होती है। आप सिल्क साड़ियों से लेकर महंगे फैब्रिक की साड़ियां यहां आसानी से कम दाम में खरीद सकते हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में साड़ी खरीदें - फोटो : istock

दिल्ली

राजधानी दिल्ली खरीदारी के लिए लिहाज से काफी लोकप्रिय है। साड़ी की खरीदारी के लिए दिल्ली के गांधी नगर और चांदनी चौक जाएं। गांधी नगर और चांदनी चौक में भी थोक साड़ी मार्केट काफी प्रसिद्ध हैं। यहां आप 150–300 रुपये में ट्रेंडी और डेली वियर साड़ियां खरीद सकते हैं। चांदनी चौक में तो कारीगर बैठते हैं, जहां आप अपने पसंदीदा सेलेब्स की साड़ियों की काॅपी भी बजट में तैयार करा सकते हैं।

4 of 5
कोलकाता में सस्ती साड़ी बाजार - फोटो : Adobe

कोलकाता

पश्चिम बंगाल का कोलकाता में भी सस्ती साड़ियों का एक बड़ा बाजार है। इस जगह का नाम है बुर्रा बाजार। कोलकाता का बुर्रा बाजार सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां आपको हर बजट में साड़ियां मिलती हैं, खासकर होलसेल में कीमत और भी कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

सस्ती साड़ी खरीदने से पहले ध्यान रखें
 

  • हमेशा होलसेल मार्केट जाएं

  • 3-5 पीस खरीदने पर ज्यादा सस्ता मिलता है

  • क्वालिटी जरूर चेक करें

  • सिल्क टैग देखकर धोखा न खाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें