फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 जगहों पर बिताएं नए साल की छुट्टियां, बेहद सस्ता है टूर, प्लान बनाएं और घूम आएं

Sun, 29 Dec 2019 07:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर
क्रिसमस तो बीत गया और अब शुरू होने वाला है नए साल का जश्न। ऐसे में सभी छुट्टियों के लिए टूर प्लान करने में लगे हैं। टूर प्लान करते समय बजट की समस्या आड़े आती है। अधिकतर लोग चाहते हैं कि कम बजट में शानदार टूर हो जाए। हम आपको बताते हैं देश की ऐसी सात जगहों के बारे मेंं, जहां जाना आपके लिए किफायती होगा:
विज्ञापन

2 of 8
goa - फोटो : goa
छुट्टियां मनाने के लिए शानदार है गोवा
दिसंबर की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा बहुत बेहतर जगह है। क्रिसमस और नए साल के लिए इस दौरान यहां जश्न का माहौल रहता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां बड़ी संख्या में कपल और दोस्त आते हैं। बहुत से लोग नाइट पार्टी  का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
manali - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे फूलों की घाटी: मनाली
हिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको 'स्वर्ग' में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है। हालांकि भारी बर्फबारी और बारिश की स्थिति में यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। ऐसे में अच्छा है कि यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें।

4 of 8
Delhi Tourist place - फोटो : Social Media
दिलवालों की दिल्ली
राजधानी दिल्ली न केवल देश के लोगों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। सर्दियों के मौसम में तो यह दुनिया भर के पर्यटकों की खास सैरगाह बन जाती है। यहां लोग दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, कालका जी, लोटस टेंपल, वार मेमोरियल, इंडिया गेट समेत कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से बहुत ही सस्ते में यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने की सुविधा है।
विज्ञापन

5 of 8
Darjeeling
दार्जिलिंग
सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही रोमांच होता है। दार्जिलिंग पूर्वोत्तर भारत का शानदार हिल स्टेशन है। बजट के लिहाज से दिसंबर से मार्च तक दार्जिलिंग जाने का सबसे अच्छा समय है। यहां सर्दियों में होटलों में कमरे भी सस्ते में मिल जाते हैं और खाने-पीने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं होत है।
विज्ञापन

6 of 8
बर्फबारी के बाद श्रीनगर का खूबसूरत दृश्य(File Photo) - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में सर्दियों में घूमना कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही हैं। हालांकि कभी-कभी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि कश्मीर जाने से पहले मौसम और हालात का पता कर लिया जाए।
विज्ञापन

7 of 8
tawang
तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
shillong - फोटो : twitter
खूबसूरत पिकनिक स्पॉट: शिलांग  
उत्तर पूर्व भारत में शिलांग एक शानदार पर्यटन स्थल है। दिसंबर-जनवरी में शिलांग घूमना एक बेहतर विकल्प है। अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर में अपेक्षाकृत कम पैसे खर्च होंगे। कारण कि होटलों और टैक्सी का टैरिफ कम रहता है। सुंदर और मनोहर पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग में के वार्डस लेक, उमियाम झील, पोलो ग्राउंड, मिनी चिड़ियाघर, हाथी झरना और शिलांग की पर्वत चोटी जैसे प्रमुख सुंदर स्पॉट मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें