फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2026: इस खास दिन से शुरू होगी चार धाम यात्रा, जानें कब खुलेंगे गंगोत्री से केदारनाथ तक के कपाट

Sun, 05 Apr 2026 11:33 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Char Dham Yatra 2026: हर साल चार धाम यात्रा का इंतजार हिंदू धर्म के लोग सालभर इंतजार करते हैं। इस साल इन धामों के कपाट कब खुल रहे हैं यहां हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
कब खुलेंगे चार धाम के कपाट? - फोटो : अमर उजाला
Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। चारधाम यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभव देती है, बल्कि पहाड़ी रास्तों, बर्फीली चोटियों और नदी-नालों के मनोहारी दृश्य भी यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

इस यात्रा में श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुष्ठान और पूजा कर सकते हैं, बल्कि ट्रेकिंग और प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। ऐसे में यात्रा की तैयारी, मार्ग योजना और सुरक्षित ट्रैवल व्यवस्था के बारे में जानना हर यात्री के लिए जरूरी है। इस लेख में  आगे हम विस्तार से जानेंगे कि कब-कब किस धाम के कपाट खुलेंगे और यात्रियों के लिए क्या ट्रैवल टिप्स हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कब खुलेंगे चार धाम के कपाट? - फोटो : Adobe stock
कब खुलेंगे चारों धाम?

इस साल यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल, बुधवार को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। 

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। खासकर केदारनाथ धाम की यात्रा ट्रैकिंग मार्गों के कारण चुनौतीपूर्ण होती है, इसलिए समय पर तैयारी करना जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कब खुलेंगे चार धाम के कपाट? - फोटो : freepik
रजिस्ट्रेशन सबसे जरूरी

चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेने से यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा, मार्ग की जानकारी और धर्मिक स्थल पर प्राथमिकता मिलती है। उत्तराखंड राज्य सरकार ने यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई है ताकि यात्रा अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो। 

 

4 of 5
कब खुलेंगे चार धाम के कपाट? - फोटो : Adobe Stock
यात्रा का बजट

चारधाम यात्रा का बजट यात्रियों की योजना और यात्रा के साधनों पर निर्भर करता है। औसतन, ट्रैवल, आवास और भोजन समेत एक व्यक्ति का खर्च 20,000 से 40,000 रुपये तक हो सकता है। अगर हेलीकॉप्टर सेवा या लक्ज़री पैकेज लिया जाए, तो खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान स्थानीय खानपान, छोटे स्टॉल से स्नैक्स और गाइड सेवा का खर्च भी ध्यान में रखना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब खुलेंगे चार धाम के कपाट? - फोटो : Freepik
जरूरी चीजें जो साथ ले जाएं

यात्रा के दौरान हल्के और गर्म कपड़े, ट्रैकिंग जूते, प्राथमिक स्वास्थ्य किट, पानी की बोतल, सनस्क्रीन, रेनकोट और मोबाइल चार्जर साथ रखना जरूरी है। साथ ही, यात्रा के लिए फोटो आईडी और रजिस्ट्रेशन की कॉपी साथ रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें