फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर जाने का अभी तक नहीं किया प्लान तो न करें देर, इस खूबसूरत घाटी में शुरु हो गई है बर्फबारी

Mon, 04 Nov 2019 04:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
शहर की आबोहवा इस समय बहुत खराब हो गई है। हर कोई किसी साफ-सुथरी जगह जाना चाहता है। ऐसे में पहाड़ों की सैर का प्लान बनाना लाजिमी है। लेकिन अभी तक आपने नहीं सोचा कि कहां की सैर की जाए तो हम आपको बताएंगे कि ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जहां पर साफ हवा के साथ ही बर्फबारी का मजा भी लिया जा सकता है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
चंद्रताल लेक
हिमाचल प्रदेश में वैसे तो बहुत सारे हिल स्टेशन है।जहां पर ऊंचे पहाड़ों के साथ ही बर्फ से ढंकी चोटियां, ग्लेशियर और हरे घास के मैदान नजर आएंगे। जिनमें सबसे ज्यादा नाम शिमला, मनाली और कुल्लू का नाम सैलानियों की जुबान पर रहता है। लेकिन इन सबके अलावा एक जगह है जहां पर जाने की ख्वाहिश हर घूमने वाले को होती है, वो है स्पीति।



 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
स्पीति हिमाचल प्रदेश के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर बनी चंद्रताल झील बेहद खूबसूरत और अपने आकार को लेकर आकर्षण के केंद्र में रहती है। इस झील तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग के जरिए जाया जा सकता है। अगर आप शिमला जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस झील को देखे बिना आपकी सैर अधूरी है। 

 

4 of 5
- फोटो : travel
चंद्रताल लेक हिमालय के सबसे ऊंची जगहों में से एक है। कहा जाता है  कि इसी रास्ते से होकर पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर स्वर्ग को कहे थे। इसलिए इसे स्वर्ग का रास्ता भी कहा जाता है। अपनी पौराणिक मान्यताओं के कारण ही चंद्रताल लेक हिंदूओं के लिए पवित्र जगह है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
कैसे पहुंचे
चंद्रताल पहुंचने के लिए बहुत से रास्ते हैं। जिनमें से शिमला, बाताल, कुंजुंम पास से यहां पहुंचा जा सकता है। वैसे स्पीति में केवल चंद्रताल ही नहीं बल्कि और भी बहुत सी जगहें हैं घूमने के लिए। जिनमें से धनकर म़ॉनेस्ट्री ज्यादा प्रसिद्ध है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें