Cheapest Way To Reach Katra: हर भक्त के मन में माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा होती है, लेकिन कई बार बजट की चिंता की वजह से लोग यहां जानें से बचते हैं। हालांकि अगर सही जानकारी के साथ प्लानिंग करते हैं तो आप बहुत ही कम खर्च में कटरा पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं।
इस यात्रा की शुरुआत के लिए सबसे सस्ता साधन भारतीय रेलवे है, जो देश के कई बड़े शहरों से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक सीधी ट्रेनें चलाती है। अगर आप स्लीपर क्लास में टिकट बुक करते हैं, तो आपका यात्रा खर्च न्यूनतम रहेगा (अधिकतम 500-700 रुपये)। कटरा पहुंचने के बाद, रुकने के लिए महंगे होटलों के बजाय 'शाइन बोर्ड' के डोरमेट्री या धर्मशालाओं का चुनाव करें, जहां मात्र 100 से 200 रुपये में ठहरने की व्यवस्था मिल जाती है।