विंध्यवासिनी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में यह मंदिर स्थित है। विंध्याचल पर्वत पर स्थित इस मंदिर को विंध्यवासिनी नाम से भी जाना जाता है, जहां देवी के महामाया स्वरूप की पूजा होती है। मान्यता है कि राक्षस महिसासुर का वध करने के बाद देवी ने विंध्याचल के पर्वत पर निवास किया था। मंदिर को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में आस्था है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है इस मंदिर का अस्तित्व सृष्टि के बाद भी रहेगा। यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रहती हैं।