Famous Devi Temples in Bihar : देशभर में कई प्राचीन और प्रसिद्ध देवी माता मंदिर है, जहां देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। कहीं देवी माता गौरी के रूप में पूजनीय हैं तो कहीं माता महालक्ष्मी की उपासना होती है। इसके अलावा देश-विदेश तक देवी के शक्तिपीठ भी विद्यमान हैं। उत्तर से दक्षिण तक दिव्य और सिद्ध देवी मंदिरों के बीच आपके राज्य और शहर में भी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो देवी मां को समर्पित हैं। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो यहां देवी मां की विशेष कृपा है, क्योंकि इस राज्य में शक्तिपीठ होने के साथ ही कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा है।
अगर आप इन दिव्य मंदिरों के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो इन देवी मंदिरों के नाम और इनके स्थान के बारे में जान लें। आपके शहर के आसपास स्थित मंदिर के दर्शन की योजना बना सकते हैं। नवरात्रि के दौरान इन देवी माता मंदिरों में दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में।