फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: दिल्ली-एनसीआर के आसपास हैं कई प्रसिद्ध देवी मंदिर, इस नवरात्रि करें दर्शन

Tue, 09 Apr 2024 09:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में कालीबाड़ी, कालका जी मंदिर, शीतला माता मंदिर आदि हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और आसपास में स्थित देवी मंदिरों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri - फोटो : istock
Chaitra Navratri 2024 Famous Goddess Durga: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। 17 अप्रैल तक नौ दिवसीय मनाए जाने वाले नवरात्रि के पर्व में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस मौके पर माता दुर्गा भक्तों के घर पर विराजमान होती हैं। नवरात्रि में देवी मंदिरों के दर्शन के लिए भी भक्त जाते हैं। वैसे तो भारत में 52 शक्तिपीठ, कई प्राचीन देवी मंदिर स्थित हैं। जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी धाम से लेकर असम में कामाख्या माता मंदिर भी हैं। हालांकि इन मंदिरों में दर्शन के लिए अधिक छुट्टियां नहीं हैं तो अपने शहर या आसपास के मंदिरों में पूजा के लिए जा सकते हैं।

अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां कई प्राचीन देवी मंदिर स्थित है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में कालीबाड़ी, कालका जी मंदिर, शीतला माता मंदिर आदि हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और आसपास में स्थित देवी मंदिरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Shitala mata mandir - फोटो : Social Media
शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से महज 16-17 किमी दूर गुरुग्राम में मां शीतला का पावन मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन और पूजा करते हैं, उन्हें सुख सौभाग्य आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि के मौके पर शीतला माता के दर्शन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
पथवारी मंदिर, फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद में पथवारी देवी का मंदिर स्थित है।  इस मंदिर का इतिहास लगभग 400 साल से अधिक पुराना है। हिंदू मान्यता के अनुसार, एक बार इस क्षेत्र में महामारी आई तो पथवारी देवी ने एक भक्त को दर्शन दिया और पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति बनाकर पूजने और विशेष रूप से पंखा चढ़ाने के लिए कहा।  भक्त ने इसी विधि से पूजा की और क्षेत्र में महामारी खत्म हो गई। इस मंदिर में देवी के पिंडी स्वरूप दर्शन होते हैं।
 

4 of 6
jhandewalan mandir - फोटो : social media
झंडेवालान मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवाला माता मंदिर स्थित है। यहां नवरात्रि के अलावा पूरे साल ही भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर के बेसमेंट में प्राचीन प्रतिमा रखी है, जबकि नई प्रतिमा दर्शन के लिए मंदिर परिसर में है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली का कालका जी मंदिर - फोटो : facebook/kalkajimandirofficial
कालका जी मंदिर

दिल्ली के नेहरू प्लेस में ऊंचे टीले पर मां कालका जी का पावन मंदिर है। इस पावन पीठ को पांडवकालीन माता जाता है। महाभारत से पहले पांडवों ने इसी देवी मंदिर में जीत के लिए वरदान मांगा था। देवी का यह मंदिर सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के समय भी खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालीबाड़ी मंदिर, दिल्ली - फोटो : Istock
कालीबाड़ी मंदिर, दिल्ली

दिल्ली में माता काली के कई मंदिर हैं, लेकिन गोल मार्केट के पास चितरंजन दास पार्क, आरके पुरम, मयूर विहार में स्थित काली मंदिर बहुत ज्यादा मान्यता रखते हैं। यहां स्थित कालीबाड़ी में मां के काली स्वरूप की पूजा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें