फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: शापित है दुर्गा मां का यह मंदिर, दर्शन करने से कतराते हैं भक्त

Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के मौके पर लोग जगह-जगह मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन देश में ही एक ऐसा मंदिर है जहां लोग जाने से कतराते हैं। इस मंदिर को शापित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में रूकना किसी खतरे से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर इस मंदिर में लोग जाने से क्यों बचते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मध्य प्रदेश के देवास जिले में मौजूद एक मंदिर है जहां जाने से लोग बचते हैं। स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के इस मंदिर में बलि चढ़ाना जरुरी है। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि यहां किसी औरत की आत्मा भटकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस मंदिर का निर्माण देवास के महाराजा ने करवाया था। मंदिर बनने के बाद राजघराने में कोई न कोई अशुभ घटना होती रहती थी। इसी दौरान राजकुमारी और सेनापति के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने लगा। जबकि राजा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी सेनापति से हो। इसलिए उन्होंने राजकुमारी को बंधक बना लिया। इसी दौरान राजकुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 

4 of 5
राजकुमारी के मौत की घटना सुनते ही सेनापति ने इसी मंदिर में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद रोजपुरोहित ने राजा को बताया कि यह मंदिर अपवित्र हो चुका है। यहां पूजा करने का अब कोई लाभ नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरोहित ने राजा से यह भी कहा कि मूर्ति को हटाकर उसे कहीं और प्रतिष्ठित करना चाहिए। राजा ने तुरंत मां दुर्गा की मूर्ति को उज्जैन के गणेश मंदिर में स्थापित करा दिया। लेकिन तब भी मंदिर में अजीबोगरीब घटनाएं घटित होती रहती थी। तब से लेकर आज तक मंदिर को शापित माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें