फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है यह जगह, कपल्स को है बेहद पसंद

Mon, 11 Nov 2019 05:19 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
honeymoon - फोटो : social media
शादी हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होती है। शादी के साथ ही कपल्स हनीमून के लिए बेस्ट से बेस्ट जगह प्लान करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक जगह ऐसी भी है जहां शादी के बाद भारत से लाखों की तादाद में जोड़े हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। यहां की खूबसूरती न सिर्फ उनका दिल जीत लेती है बल्कि उनके हनीमून को हमेशा के लिए यादगार भी बना देती है। आइए जानते हैं कौन-सी है यह हनीमून डेस्टिनेशन
विज्ञापन

2 of 5
best honeymoon destination - फोटो : social media
वैसे तो कपल्स हनीमून के लिए ज्यादातर पेरिस को पसंद करते हैं। लेकिन हर किसी का बजट पेरिस जाने लायक नहीं होता। ऐसे में कनाडा शादीशुदा जोड़ों के बीच फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बना हुआ है। यह जगह आपके जेब के हिसाब से हनीमून बनाने के लिए सबसे बेस्ट है। दरअसल, शादी के तमाम तरह के खर्चों के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग करते वक्त कई बार आपका बजट खराब हो जाता है। ऐसे में कनाडा में आप कम पैसे में अपना हनीमून मना सकते हैं। आइए जानते हैं कनाडा में कहां मनाए हनीमून
विज्ञापन

3 of 5
best honeymoon destination - फोटो : social media
मॉन्ट्रियल, क्यूबैक 
कपल्स का ड्रीम हनीमून डेस्टिनेशन वैसे तो पेरिस होता है। कई बार शादी में खर्च इतना ज्यादा हो जाता है कि आपका बजट गड़बड़ा जाता है ऐसे में आप कम बजट में पेरिस जैसे ही खूबसूरत जगह पर अपना हनीमून मना सकते हैं। यह जगह कनाडा की मॉन्ट्रियल, क्यूबैक है। अगर आपका बजट कम है तो आप पेरिस की जगह कानाडा के मॉन्ट्रियल जानें का प्लान कर सकते हैं। यहां जाकर हनीमून मनाना आपके लिए  परफेक्ट साबित होगा। 

4 of 5
best honeymoon destination - फोटो : social media
कनाडा का यह शहर फ्रांस जैसा खूबसूरत लगता है। यहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि आप पेरिस के गलियों के खूबसूरत गलियों में घूम रहे हैं।  यहां की अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए किराए पर गाड़िया मिलती है। लेकिन, आपको बता दें यहां की ट्रांसपोर्ट सिस्टम इतनी ज्यादा अच्छी है कि आपको किराए की गाड़ी की आवश्यकता ही नहीं पडेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
canada - फोटो : social media
यहां जाने के लिए सबसे बेहतर मौसम होता है, मई से जून तक इस वक्त अगर आप वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप वहां के जैज फेस्टिवल का मजा भी ले सकते है साथ में वहां के स्थानीय स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें