फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पीति में मौजूद चंद्रताल लेक के पास नहीं कर पाएंगे कैंपिंग

Thu, 01 Aug 2019 03:43 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
पहाड़ों की वादियों के बीच बसा स्पीति घुमक्कड़ों के लए बेस्ट डेस्टिनेशन है। और यहां झील किनारे कैंपिंग करना तो हर किसी को पसंद है। लेकिन अब कोई भी झील के पास कैंपिंग नहीं कर सकता। क्योंकि झील के पास कैंपिंग करने के लिए अब अनुमति नहीं मिलेगी। पर्यटकों के नजरिए से काफी लोकप्रिय स्थल चंद्रताल झील के पर्यावरण को बचाने के लिए लोकल पंचायत ने यह प्रतिबंध लगाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Pixabay
चंद्रताल लेक स्पीति की सबसे फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। चंद्रताल स्पीति घाटी में समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजा रिपोर्टस के मुताबिक पिछले कुछ सालों में झील में काफी गंदगी बढ़ी है। यहां आकर पर्यटक झील के पास कैंपिंग करते हैं। इसके बाद कैंप से निकलने वाला कचरा वहां जमा हो जाता है। जो कि झील के अच्छा नहीं है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोकसर पंचायत के प्रधान का कहना है कि चंद्रताल झील को बचाने के लिए आसपास कैंप लगाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यहां होने वाली गंदगी के कारण झील के पर्यावरण और जंगली जानवरों के लिए खतरा पैदा होता है। क्योंकि वह झील में पानी पीने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा कोकसर पंचायत ने कहा है कि अब किसी को भी कैंपिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही जो इस बात का उल्लंघन करेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें