फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से महज इतने किमी दूर प्यार की मिसाल इस जगह पर पर्यटकों को लुभाएंगी हजारों तितलियां

Wed, 29 Jan 2020 02:03 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Butterfly - फोटो : Pixabay
"आ लौट के आजा मेरे मीत, तुझे मेरे गीत बुलाते हैं..." 60 के दशक में आई निरूपा राय और भारत भूषण अभिनीत फिल्म रानी रूपमती ने मध्य प्रदेश के मांडू को और ज्यादा मशहूर कर दिया। इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित मांडू यानी मांडवगढ़ मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में मांडू यानी मांडवगढ़ महत्वपूर्ण स्थान रखता है। धार जिले के इस पर्यटन स्थल को बाज बहादुर और रानी रूपमती की प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश वन विभाग मांडवगढ़ में 1.80 करोड़ की लागत से यहां जमुनादेवी तितली पार्क का निर्माण करा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 4
मांडू
यहां रानी रूपमती मार्ग पर सागर तालाब के सामने चार हेक्टेयर क्षेत्र में तितली पार्क बनाया जा रहा है। इस तितली पार्क में तरह-तरह के फूलों वाले पौधे तो नजर आएंगे ही साथ में रंग बिरंगी 100 से ज्यादा प्रजाति की तितलियां भी इन पौधों पर मंडराती दिखेंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Butterfly - फोटो : Pixabay
इस संबंध में मध्य प्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघार का कहना है कि देश की विभिन्न प्रजातियों की तितलियां यहां रहें, इसके लिए उनके आवास के अनुकूल सभी प्रबंध और सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
butterfly
वनमंत्री ने कहा कि लोग यहां आकर रानी रूपमती का किला तो देखेंगे ही, यह पार्क तैयार हो जाने के बाद लोगों का मांडू टूर और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं और उनके लिए मांडू को प्रकृति से संवाद कराने वाला स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें