पटना साहिब
गंगा नदी के पास बसा पटना बिहार की राजधानी भी है और सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण शहर है। प्राचीन भारत में इसे पाटलिपुत्र के रूप में जाना जाता है। पटना सिख भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थ है, क्योंकि इसे सिखों के अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली माना जाता है। नंद, मौर्य, शुंग, गुप्ता और पाल राजाओं के शासनकाल में यह शहर देशभर में प्रसिद्ध हो गया था।