फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास को करीब से जानना है तो हो आइए बिहार, इन जगहों पर जरुर जाएं

Mon, 01 Apr 2019 12:50 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार सांस्कृतिक रूप से देश का सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। इसलिए बिहार में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां घूम कर आप रोचक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। बौद्ध और जैन धर्मों का उदय भी बिहार से ही हुआ था। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं देखकर आपको अलग ही तरह की खुशी मिलेगी। आइए जानते हैं अगर आप बिहार आते हैं तो वह कौन-कौन से डेस्टिनेशन हैं जहां आप घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीताकुंड के दर्शन
मुंगेर बिहार के सबसे पुराने शहरों में से एक है। मुंगेर का अस्तित्व आर्यों के समय से है। अंग्रेजों के इस शहर पर कब्जे से पहले यहां मीर कासिम का साम्राज्य हुआ करता था। यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं। मुंगेर का ऐतिहासिक किला देखने में आपको आनंद आएगा। इसके साथ ही आप सीताकुंड का भी दर्शन कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान श्रीराम ने मां सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाया था तब वह उन्हें यहीं अपनी पवित्रता की परीक्षा देने के लिए लाए थे। धर्मशात्रों के अनुसार अग्नि परीक्षा के बाद सीता माता ने जिस कुंड में स्नान किया यह वही कुंड है। 
विज्ञापन

3 of 5
नांलदा विश्वविद्यालय
गुप्त शासक कुमारगुप्त ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना 450 ई. में की थी। नालंदा दुनियाभर में अध्ययन का सबसे बड़ा केंद्र था। इस विश्वविद्यालय के 6 प्रवेश द्वार हुआ करते थे। हर द्वार पर एक पंडित उपस्थित रहता था, जो आने वाले छात्रों की परीक्षा लेता था पर परीक्षा में सिर्फ बीस से तीस फीसदी छात्र ही पास होते थे। 12वीं सदी में बख्तियार खिलजी ने आक्रमण करके इस विश्वविद्यालय को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। 

4 of 5
पटना साहिब
गंगा नदी के पास बसा पटना बिहार की राजधानी भी है और सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण शहर है। प्राचीन भारत में इसे पाटलिपुत्र के रूप में जाना जाता है। पटना सिख भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थ है, क्योंकि इसे सिखों के अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली माना जाता है। नंद, मौर्य, शुंग, गुप्ता और पाल राजाओं के शासनकाल में यह शहर देशभर में प्रसिद्ध हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैशाली
वैशाली में ही विश्व का सबसे पहला गणतंत्र स्थापित किया गया था। वैशाली भगवान महावीर की जन्म स्थली होने के चलते जैन धर्म मानने वालों के लिए महत्वपूर्ण शहर है। अगर आप वैशाली घूमने आए तो अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप, विश्व शांति स्तूप जरूर घूमें। बुद्ध के समय वैशाली काफी समृद्ध हुआ करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें